back to top
Tuesday, February 24, 2026

बिजली कर्मचारियों की तनख्वाह ना मिलने से गुस्साए यूनियन का प्रतिनिधि मण्डल एक्सईएन बल्लभगढ़ नीरज दलाल से मिला

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,11 अक्तूबर(रूपेश कुमार)। आज दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की बल्लभगढ़ सेक्टर-06 स्तिथ बल्लभगढ़ डिवीजन पर यूनिट के प्रधान मदन गोपाल शर्मा एवम यूनिट के सचिव सुरेन्दर शर्मा की उपस्थिति में यूनियन का प्रतिनिधि मण्डल कर्मचारियों की समस्याओं को मुद्दे पर कार्यकारी अभियंता नीरज दलाल से हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन फरीदाबाद सर्कल के सचिव विनोद शर्मा की मौजूदगी में मिले। 

IMG 20231011 WA0141
बिजली कर्मचारियों की समस्याओं पर प्रधान मदन गोपाल शर्मा ने बताया कि अभी कुछ एक अनुबंध पर लगे बिजली कर्मचारी हैं जो हरियाणा कौशल रोजगार निगम के पोर्टल पर पोर्टिंग के चलते रह गए हैं जिसमे मनोज कुमार सहायक लाइनमैन है जिसे अभी तक तकरीबन आठ महीने से तनख्वाह नही मिल रही है।
IMG 20231011 WA0139
 इसी अहम मुद्दे पर कर्मचारी नेताओं ने कार्यकारी अभियंता नीरज दलाल से मिलकर इस गम्भीर समस्या अधिकारियों से यह जानना चाहा कि आखिर ऐसी क्या समस्या पैदा हुई है जो अभी तक बिजली निगम फरीदाबाद सर्कल से लगभग मनोज कुमार सहायक लाइनमैन सहित अन्य (जयराम कुमार, अशोक कुमार, सुनील कुमार, ज्ञान सिंह, सन्दीप कुमार, विनोद कुमार व हरीश कुमार) सात और निगम के बिजली कर्मचारी हैं जो एचकेआरएन पोर्टल पर पोर्टिंग से पोर्ट होने रहित हैं। जिनकी अभी तक सैलरी के ना मिलने से एचएसईबी वर्कर यूनियन फरीदाबाद सर्कल के सभी कर्मचारियों में आठ महीने से इन्हें सैलरी के ना मिलने से आक्रोश उत्पन्न हो रहा है। इसके लिये यूनियन आगामी समय मे एक बड़ा आन्दोलन करने को मजबूर होगी और आगामी सीजन त्यौहारी सीजन आने वाला है। यदि बिजली कर्मचारियों के आन्दोलन करने से इस त्यौहारी सीजन में कोई अशांति फैलती है तो इसकी नैतिक जिम्मेदारी फरीदाबाद सर्कल के चारों कार्यकारी अभियंता सहित सर्कल के अधीक्षक अभियंता की स्वयम की होगी।
IMG 20231011 WA0135

कर्मचारियों के मुद्दे पर एक्सईएन बल्लभगढ़ से रवि दत्त शर्मा, धीर सिंह बुख़ारपुरिया, जगदीश चौधरी, राजबीर, मुकेश शर्मा, वेद प्रकाश, अशोक राठी, सियाराम आदि कर्मचारी नेताओं का शिष्ट मण्डल मिला।

Read more

Local News