back to top
Tuesday, February 24, 2026

चेक बाउंस मामले में पीओ घोषित आरोपी को पुलिस ने तमिलनाडु से किया गिरफ्तार

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,10 अक्तूबर(रूपेश कुमार)। थाना मुजेसर प्रभारी सुरेन्द्र सिंह की पुलिस टीम ने चेक बाउंस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Screenshot 2023 10 10 14 48 11 52 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम जयराज है। आरोपी तमिलनाडू के कृष्णागिरी जिले के होसुर का रहने वाला है। आरोपी को पुलिस टीम ने रेकी कर तमिलनाडू के होसुर से गिरफ्तार किया है। 
आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी की फरीदाबाद में वाशिंग मशीन, मिक्सी औऱ कूलर की मोटर बनाने की वॉर्कशॉप थी। जिसके लिए आरोपी ने सेक्टर-24 की एक कम्पनी से करीब 12 लाख रुपए का मटेरियल खरीदा था। जिसके आरोपी ने 3 चेक दिया थे। चेक बाउंस होने पर आरोपी के खिलाफ थाना मुजेसर में अदालत के आदेश पर मामला दर्ज किया गया था। जिसमें आरोपी को वर्ष 2019 में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया था। जिसमें आरोपी ने करीब 3 लाख रुपए दिए थे। जिसके बाद अदालत से जमानत पर था लेकिन आरोपी माननीय अदालत में लगातार अनुपस्थित चल रहा है। जिसके चलते माननीय अदालत के द्वार पीओ घोषित कर दिया गया है। 
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी ने मुख्य सिपाही दिनेश कुमार और अरशद खान की टीम बनाई। पुलिस टीम के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना मुजेसर 7 पीओ के मामले दर्ज है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।
  

Read more

Local News