फरीदाबाद,21 सितंबर(रूपेश कुमार)। हरियाणा की जनता ने कई पार्टियों के कामकाज को देखा और सभी पार्टियों ने हरियाणा को लूटने का काम किया। अब प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी की सरकार को बनाना चाहती है। जनता चाहती है कि दिल्ली और पंजाब की तरह उसे फ्री बिजली, फ्री पानी, और अपने बच्चों को अच्छी पढ़ाई वह फ्री स्वास्थ्य सेवाएं मिले। यह कहना है आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य धर्मवीर भड़ाना का जिन्होंने एनआईटी विधानसभा क्षेत्र 86 में मिशन 2024 शुरू किया और डोर टू डोर अभियान का श्री गणेश किया।
आप नेता धर्मवीर भड़ाना ने टीम के साथ दुर्गा माता का आशीर्वाद लेकर एनआईटी 86 विधानसभा क्षेत्र में शुरू किया मिशन 2024
Share
DEKHO NCR
धर्मवीर भड़ाना ने पार्टी हाई कमान के आदेश अनुसार डोर टू डोर कैंपेन की शुरुआत क्षेत्र की दुर्गा माता से किया और पहला निमंत्रण मां दुर्गा को दिया। वहीं से आशीर्वाद अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई वर्षों तक इनेलो की सरकार रही लेकिन उसे सरकार ने जनता के बारे में कुछ नहीं सोचा और फरीदाबाद को जमकर लूट गया। उसके बाद कांग्रेस की सरकार रही और भाजपा की सरकार है लेकिन हरियाणा की जनता का भला किसी ने नहीं किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आम आदमी की पार्टी है और हरियाणा में सरकार बनते ही सभी सुख सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाएगा।
धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि एनआईटी फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र का बहुत बुरा हाल हो गया है । इस क्षेत्र में मजदूर प्रवासी वर्ग ज्यादा रहता है, इस वजह से सरकारी इस विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ भाव भेदभाव करती है। एनआईटी 86 विधानसभा क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस और भाजपा विधायक दोनों को विकास कार्या ना करवाने पर आम आदमी पार्टी धर्मवीर भड़ाना को इस बार जीत के लिए आश्वासन दिया।
इस मौके पर उनके साथ जिला सचिव मेहर चंद हरसाना, राजा भैया, सचिन चौधरी, सुभाष बघेल, राम गौर, सुदेश राणा हरजिंदर मेहंदीरत्ता, मनप्रीत कौर,अनिल त्यागी, प्रदेश प्रवक्ता नरेश शर्मा,भीम,विनोद कुमार सहित आम आदमी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
Read more