back to top
Saturday, April 11, 2026

सामाजिक बुराईयों को दूर करने का काम कर रही है जाटव महासभा

Share

unnamed 1

फरीदाबाद। गांव अनगपुर में जाटव महासभा की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जाटव महासभा फरीदाबाद के अध्यक्ष धर्मपाल सरपंच ने की।
जाटव चौपाल पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष धर्मपाल सरपंच ने कहा कि आज सामाजिक बुराईयों को दूर करने का समय आ गया है क्योंकि सामाजिक बुराईयों के कारण ही हम सामाजिक आर्थिक आधार पर पिछड़े हुए हैं।
जाटव महासभा के महासचिव अशोक रावल ने कहा कि संस्था गांव गांव में जाकर अधिक से अधिक सदस्य बनाने का काम करेंगी।
रामचन्द्र नंबरदार, बाबूलाल रवि, बलबीर सिंह, किशोरी लाल, जय सिंह, फतेहसिंह डांगी ने कहा कि सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करने चाहिए। बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर ने भी कहा था कि शिक्षित बनो संगठित रहो ओर संघर्ष करो।
जाटव महासभा के सदस्य बनने के लिए युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर जगदीश कामरा,प्यारे लाल, रमेश बाबू नंबरदार,पूर्व पार्षद रतनपाल, धर्म सिंह, मदनलाल, अतर सिंह, गंगा राम,चतर सिंह,तेजपाल, रामपाल,पवन कल्लू, रामचन्द्र, शिवचरण सहित जाटव समाज के कई लोग मौजूद रहे

unnamed

Read more

Local News