back to top
Wednesday, February 25, 2026

शीघ्र ही राइस मिलर्स की समस्याओं का निवारण किया जाएगा – राजेश नागर

Share

मंत्री राजेश नागर से मिले हरियाणा प्रदेश के राइस मिलर्स डीलर्स

चंडीगढ़। हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने आज हरियाणा प्रदेश राइस मिलर्स एंड डीलर्स एसोसिएशन के साथ बैठक में सदस्यों को आश्वासन दिया कि उन्हें पेश आ रही हर समस्या का हल जल्द किया जाएगा।

img 20250911 wa02325474959137308858298


एसोसिएशन के सदस्यों ने आज अपनी समस्याओं को लेकर राज्य मंत्री से हरियाणा सिविल सचिवालय में मुलाकात की थी। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रधान अमरजीत छाबड़ा और महासचिव राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस वर्ष अब तक कस्टम मिल्ड राइस का 95 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। इसलिए गत एके भांति महीनेवार चावल लगवाने का कोटा निर्धारित किया जाए। इस कोटा के बनने से ही राइस मिलर अपने राइस मिलिंग चार्जेस ले सकेंगे और उस पर पीनल इंट्रेस्ट नहीं लगेगा।

img 20250911 wa02335788349524786770100


एसोसिएशन के सदस्यों ने मंत्री राजेश नागर को बताया कि कस्टम मिल्ड राइस पर बोनस राशि की लिस्ट अभी तक नहीं बनी है। उन्होंने धान सँभालने के लिए तिरपाल और कैरेट के किराए की भी मांग रखी।
मंत्री नागर ने एसोसिएशन के सदस्यों को आश्वासन दिया कि वे इन सभी समस्याओं के जल्द से जल्द निवारण के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चर्चा करेंगे।

Read more

Local News