back to top
Wednesday, February 25, 2026

सामाजिक सहयोग संस्थाओं का प्रमुख चरित्र होता है – राजेश नागर

Share

लायंस क्लब ऑफ फरीदाबाद सेंट्रल की चैरिटी की मंत्री राजेश नागर ने की प्रशंसा

फरीदाबाद। लायंस क्लब फरीदाबाद सेंट्रल द्वारा बसंतपुर में बाढ़ पीड़ितों के लिए खाद्य पदार्थ वितरण किए और बडौली गांव के सरकारी स्कूल के लिए दो वाटर कूलर दान दिए। इस अवसर पर हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर विशेष रूप से मौजूद रहे।

img 20250913 wa02374340770882174801702


उन्होंने कहा कि संस्थाओं को सामाजिक योगदान करना ही चाहिए क्योंकि यही उनका मूल चरित्र है। उन्होंने लायंस क्लब की उनके सामाजिक सरोकारों के लिए धन्यवाद किया।

img 20250913 wa02284255159286768968297

मंत्री राजेश नागर ने कहा कि सरकार के निर्देश पर प्रशासन बाढ़ प्रभावितों में निरंतर कार्य कर रहे हैं। किसानों के नुकसान का निरंकार आंकलन किया जा रहा है। कैंपों में सभी प्रकार की दवाई और भोजन की निरन्तर व्यवस्था की जा रही है। लेकिन जनहित के कार्यों के लिए सामाजिक संस्थाओं का भी सहयोग आवश्यक है। मंत्री राजेश नागर ने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े में सहयोग करें। गौरतलब है कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन और 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती होती है।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन ओंकार सिंह रेणु, लायन एनके गुप्ता, योगेश गुप्ता, राहुल सिंघल, सीएल जैन, अजय शर्मा, संदीप गोयल आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Read more

Local News