राइस मिलर्स की मांगों को पूरा करने के मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश
पिहोवा। खाद्य आपूर्ति, नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री राजेश नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राइस मिलर्स की मांगों को 15 दिनों में पूरा करने आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने 15 मार्च को बोनस बढ़ाकर 30 जून किया गया, वर्ष 2024-25 होर्डिंग चार्ज को माफ किया गया। इसको लेकर प्रदेश के अधिकारियों और केंद्रीय मंत्री से बातचीत की गई है। उन्होंने कहा कि धान खरीद के सीजन में राइस मिलर्स की तरफ से किसानों को कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। सरकार द्वारा राइस मिलर्स को कोई परेशानी नहीं आने देगी।

मंत्री राजेश नागर मंगलवार को पिहोवा में राइस मिलर्स द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पूर्व मंत्री राजेश नागर, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष ने शहीद भगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। राइस मिलर्स पिहोवा प्रधान सतीश सैनी ने अतिथियों का स्वागत किया और राइस मिलर्स की मांगों को रखा।

मंत्री राजेश नागर ने कहा कि हरियाणा कृषि प्रधान प्रदेश है। यहां पर यदि किसान दुखी होता है तो मानो प्रदेश सरकार ही दुखी है। राइस मिलर्स की तरफ से किसानों को कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। सरकार की तरफ से राइस मिलर्स को कोई दिक्कत नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राइस मिलर्स की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अवगत करवाया गया था। जिन पर मुख्यमंत्री ने संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर उनकी मांगों का समाधान निकालने के निर्देश दिए। इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री से बात करके केंद्र सरकार की तरफ से पूरी की जाने वाली मांगो को भी मनवाने का काम किया है।

मंत्री राजेश नागर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने राइस मिलर्स की पेमेंट के मामले पर जल्द भुगतान का आश्वासन दिया है। साथ ही एफसीआई गोदामों में स्टोरेज की कमी को आगामी दो सालों तक पूरा करने का भरोसा दिया है। अन्य मांगों को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। राइस मिलर्स ने जिन नई बातों से आज अवगत करवाया है। उनसे भी मुख्यमंत्री को अवगत करवाकर पूरा करवाया जाएगा।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि प्रदेश के किसी भी नागरिक को मुख्यमंत्री से मिलने के लिए कोई अनुमति की जरुरत नहीं है। वो दिन-रात जनता के लिए अपने दरवाजे खोले रखते हैं। राइस मिलर्स तो रात को 12 बजे और दो बजे भी मुख्यमंत्री से मिलकर आए हैं। आगे भी वो किसी भी समय मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी मांगों से अवगत करवा सकते हैं।
इस मौके पर भाजपा नेता सुभाष कलसाना, पालाराम ढांड, राजेश कंसल इस्माइलाबाद, हंसराज सिंगला प्रधान, मक्खन सिंगला, रमेश चंद, राजकुमार गुप्ता करनाल, जयसिंह सोलूमाजरा, अमरजीत छाबड़ा, राजेंद्र कुमार, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
फोटो ।।।।