मेरा बाजार, मेरा गौरव — मेरी सोसायटी, मेरी ज़िम्मेदारी”
11 साप्ताहिक स्वच्छता प्रोग्राम और स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत शहरभर में स्वच्छता को नई दिशा देने की पहल – धीरेंद्र खड़गटा
फरीदाबाद । हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के स्वच्छ हरियाणा स्वस्थ हरियाणा के सपने को पूरा करने के अभियान के अंतर्गत नगर निगम फरीदाबाद द्वारा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने, अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा देने तथा नागरिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “क्लीन मार्केट और “जीरो वेस्ट सोसायटी प्रतियोगिताओं की शुरुआत की गई है। यह प्रतियोगिता स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत 11-सप्ताह के स्वच्छता अभियान का एक अहम हिस्सा है। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि इंदौर शहर की तर्ज पर फरीदाबाद शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में फरीदाबाद शहर के नागरिक और यहां की सामाजिक संस्थाएं और एनजीओ निगम का सहयोग करेगीं और निगम द्वारा शुरू की जा रही नई पहल में बढ़चढ़ कर भाग लेगी।

नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देशानुसार यह प्रतियोगिता शहर के सभी जोनों में आयोजित की जाएगी, जिसमें पंजीकृत मार्केट एसोसिएशन, आरडब्ल्यूए (RWA), हाउसिंग सोसायटी और कॉलोनियां भाग लेंगी। प्रतियोगिता का उद्देश्य शहर में सतत स्वच्छता, कचरा अलगाव और नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करना है।
क्लीन मार्केट प्रतियोगिता
यह प्रतियोगिता सभी पंजीकृत मार्केट एसोसिएशनों के बीच कराई जाएगी।
मूल्यांकन के प्रमुख बिंदु होंगे :
सबसे स्वच्छ मार्किट ,प्लास्टिक मुक्त मार्केट,दीवारों पर आकर्षक म्यूरल पेंटिंग ,बाजार की सार्वजनिक शौचालय सुविधाओं की स्थिति (CIT/PT)
मुख्य निर्देश:
सभी मार्केट एसोसिएशन को 31 अक्टूबर 2025 तक संबंधित जोनल कार्यालय में पंजीकरण कराना होगा।
प्रतियोगिता 1 से 5 नवम्बर 2025 तक आयोजित होगी।
संयुक्त निरीक्षण कमेटी द्वारा फील्ड मूल्यांकन किया जाएगा।
परिणाम और फोटोग्राफ 7 नवम्बर 2025 तक निगम कार्यालय को भेजे जाएंगे। और जीरो वेस्ट सोसायटी प्रतियोगिता होंगी।
यह प्रतियोगिता सभी पंजीकृत आरडब्ल्यूए हाउसिंग सोसायटी और कॉलोनियों के बीच होगी
मूल्यांकन के प्रमुख बिंदु होंगे
स्रोत पर कचरे का पृथक्करण,
गीले कचरे की कम्पोस्टिंग,सूखे कचरे का पुनर्चक्रण ,
सामान्य क्षेत्रों की स्वच्छता,निवासियों की भागीदारी और जागरूकता
मुख्य निर्देश :
सभी सोसायटियों को 30 अक्टूबर 2025 तक पंजीकरण कराना होगा। प्रतियोगिता के दौरान सोसायटियां “जीरो वेस्ट” की दिशा में ठोस प्रगति प्रदर्शित करेंगी। फील्ड मूल्यांकन और रिपोर्टिंग संयुक्त आयुक्तों द्वारा की जाएगी।
जोन के संयुक्त आयुक्तों की भूमिका
प्रत्येक जोन के संयुक्त आयुक्त अपने-अपने क्षेत्र में प्रतियोगिता के क्रियान्वयन की निगरानी करेंगे। यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी मार्केट एसोसिएशन और आरडब्ल्यूए निर्धारित समय पर पंजीकृत हों।फोटोग्राफिक एवं वीडियो साक्ष्य सहित पारदर्शी मूल्यांकन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। जोनल रिपोर्ट 6 नवम्बर 2025 तक कमिश्नर कार्यालय को भेजी जाएगी। इसके लिए पुरस्कार और सम्मान भी रखे गए हैं, विजेताओं को जोनल और सिटी स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
श्रेणी स्तर पुरस्कार शीर्षक पुरस्कार राशि
क्लीन मार्केट जोनल स्वच्छ बाजार अवार्ड रुपए 50,000 + प्रमाणपत्र
जीरो वेस्ट सोसायटी जोनल स्वच्छ सोसायटी अवार्ड रुपए 50,000 + प्रमाणपत्र
सर्वश्रेष्ठ (सिटी स्तर) सिटी सिटी क्लीन मार्केट ट्रॉफी रुपए 75,000 + ट्रॉफी
सर्वश्रेष्ठ (सिटी स्तर) सिटी सिटी जीरो वेस्ट सोसायटी ट्रॉफी रुपए 75,000 + ट्रॉफी दी जाएगी।
बता दें कि इन गतिविधियों के लिए मार्केट एसोसिएशन/आरडब्ल्यूए को सूचना प्रसार के लिए 28 अक्टूबर 2025 तय की गई है।
प्रतिभागियों का पंजीकरण 30 अक्टूबर 2025 मार्केट संबंधित जॉइंट कमिश्नर ,
एसोसिएशन/आरडब्ल्यूए
प्रतियोगिता एवं मूल्यांकन 1 से 5 नवम्बर 2025 संबंधित जॉइंट कमिश्नर,
जोनल रिपोर्ट प्रस्तुत 6 नवम्बर 2025 संबंधित संयुक्त आयुक्त,
विजेताओं की घोषणा 7 नवम्बर 2025 कमिश्नर कार्यालय द्वारा की जायेगी।
“मेरा बाजार, मेरा गौरव — मेरी सोसायटी, मेरी ज़िम्मेदारी”
नगर निगम फरीदाबाद ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस पहल में बढ़-चढ़कर भाग लें और फरीदाबाद को स्वच्छ, हरित और सतत शहर बनाने में अपना योगदान दें।

