back to top
Tuesday, February 24, 2026

फसल क्षति और मुआवजा प्रक्रिया में किसानों को मिलेगा निःशुल्क कानूनी सहयोग : सीजेएम रितु यादव

Share

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रितु यादव ने किया किसानों से संपर्क का आग्रह

फरीदाबाद । मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फरीदाबाद रितु यादव ने बताया कि हाल ही में यमुना नदी में आई बाढ़ के कारण कई किसानों की फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं और अपनी फसल खराब होने की जानकारी फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दर्ज कराई है या किसी कारणवश दर्ज नहीं करा पाए हैं, वे इस संबंध में सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद से संपर्क कर सकते हैं।

image editor output image1714227789 17616451080407762366232457073235

सीजेएम रितु यादव ने कहा कि यदि किसी किसान को मुआवजे की राशि प्राप्त करने में कोई कानूनी दिक्कत या प्रक्रिया संबंधी समस्या आ रही है, तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उनकी मदद के लिए सदैव तत्पर है। किसानों को निःशुल्क कानूनी सलाह एवं आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी, ताकि वे अपने अधिकारों का लाभ प्राप्त कर सकें।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का कार्यालय जिला न्यायालय परिसर, सेक्टर-12, फरीदाबाद में स्थित है। किसान सहायता के लिए कार्यालय में सीधे आ सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर 0129-2261898 पर संपर्क करके भी आवश्यक जानकारी एवं सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

Read more

Local News