back to top
Tuesday, February 24, 2026

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में सरदार वल्लभभाई पटेल ने अग्रणी भूमिका निभाई : सीमा त्रिखा

Share

151 दिए जलाकर मनाया पूर्व उप प्रधानमंत्री का 151वां जन्मदिवस

फरीदाबाद : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को उनके 151वें जन्मदिवस के उपलक्षय में शहर के अनेक समाजसेवियों एवं पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा ने एसजीएम नगर स्थित पटेल चौक पर 151 दिए जलाकर उनका जन्मदिन मनाया और उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मुख्य रूप से बिट्टू बजरंगी अध्यक्ष गौरक्षा बजरंग फोर्स, टीटू रावत, धनराज शर्मा, प्रवीन वशिष्ठ, सतेन्द्र पाण्डेय, पंकज सिवाल, मुकेश चौधरी, गगनदीप सिंह, कपिल शर्मा, हिमांशु राय, हरीश गोला, सोनू बजरंगी, राजेश सिंह, हरप्रीत सिंह (हन्नी) सन्नी,सुमित विज, संजय अरोडा, विक्रम रावत, गुलशन भारद्वाज, मोनू आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

fb img 17619156858584859510276792578256


श्रीमती सीमा त्रिखा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि वल्लभभाई झावेरभाई पटेल (31 अक्टूबर 1975 – 15 दिसम्बर 1950) भारत के एक स्वतंत्रता सेनानी, अधिवक्ता तथा राजनेता थे। उन्हें लोग सरदार पटेल के नाम जानते हैं। ‘सरदार’ का अर्थ है “प्रमुख”। उन्होंने भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाई। स्वतंत्र भारत में देशी रियसतों के एकीकरण की महान चुनौती को उन्होंने सफलतापूर्वक हल किया। 1947 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान गृह मंत्री के रूप में कार्य किया।

सीमा त्रिखा ने बताया कि 15 अगस्त 1948 को भारत के गृह मंत्री बनने के बाद सरदार पटेल की पहली प्राथमिकता देसी रियासतों (राज्यों) को भारत में मिलाना था। इसको उन्होने बिना कोई खून बहाये सम्पादित कर दिखाया। भारत के एकीकरण में उनके महान योगदान के लिये उन्हे भारत का लौह पुरूष के रूप में जाना जाता है। आज उनके जन्मदिवस के मौके पर हम उनको शत शत नमन करते हैं। सभी उपस्थितजनों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जयकारे लगाए।

Read more

Local News