back to top
Sunday, January 11, 2026

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गुरु पर्व पर गुरुद्वारा बंगला साहिब में नवाया शीश और की अरदास

Share

नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

image editor output image 1650747303 17623375261164754396953816050926

उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन दर्शन संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके बताए हुए सत्य, करुणा, समानता और सेवा के मार्ग पर चलकर ही समाज में शांति और सौहार्द स्थापित किया जा सकता है।

img 20251105 wa0241171201168370110648

मुख्यमंत्री ने दिल्ली में गुरुद्वारा बंगला साहिब पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी के उपदेश हम सभी का पथ प्रशस्त करते रहेंगे और उनके आदर्शों को हमें अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

img 20251105 wa02433253399930582081062

Read more

Local News