back to top
Tuesday, February 24, 2026

खेलों से शरीर का सम्पूर्ण विकास होता है – रूप सिंह नागर

Share

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल घरौंडा ब्रांच में इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

फरीदाबाद। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल घरौंडा ब्रांच में आज बड़े उत्साह और उमंग के साथ इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री रूप सिंह नागर जी (पिताजी मंत्री राजेश नागर)तथा गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में एसएचओ श्री कृष्ण कुमार ( छांयसा पुलिस स्टेशन) और श्री उमेश कौशिक जी (चांदपुर चौकी इंचार्ज) उपस्थित रहे।

img 20251108 wa01527851302031839318206

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग स्वागत गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अतिथियों का स्वागत किया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री रूप सिंह नागर जी ने बैटिंग कर किया, जिसके साथ ही मैदान में उत्साह का माहौल छा गया।

img 20251108 wa01564829548626262628695

विद्यालय के निदेशक दीपक यादव और प्राचार्य रेखा मलिक ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य छात्रों में खेल भावना, टीमवर्क और अनुशासन की भावना को प्रोत्साहित करना है। इस प्रतियोगिता में विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 2 , घरोरा ब्रांच और युवराज सिंह क्रिकेट अकादमी की टीमें भाग ले रही हैं।

img 20251108 wa01571647817814760470546

मुख्य अतिथि श्री रूप सिंह नागर ने अपने संबोधन में कहा कि “खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि मानसिक विकास में भी सहायक होते हैं। विद्यालय द्वारा इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में आत्मविश्वास और एकता की भावना का विकास होता है।”

img 20251108 wa0154731160585957874219

एसएचओ श्री कृष्ण कुमार ने कहा कि छात्र जीवन में खेलों का महत्व अत्यधिक है और ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। वहीं चौकी इंचार्ज श्री उमेश कौशिक ने भी विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि “युवा पीढ़ी को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ना चाहिए।”

Read more

Local News