back to top
Wednesday, February 25, 2026

कोई भी व्यक्ति अगर अपराध करेगा उसे मिट्टी में मिला दिया जाएगा – नायब सैनी

Share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब व्यक्ति को सशक्त और आर्थिक रूप से मजबूत करने का किया है काम – नायब सैनी

चंडीगढ़,16 अगस्त, रूपेश देव। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश की जनता को सुरक्षित माहौल देना सरकार की प्रतिबद्धता है। कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जायगा। अगर कोई कानून व्यवस्था को बिगाड़ेगा, चाहे वह कितना ही बड़ा व्यक्ति हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। कोई भी व्यक्ति अगर अपराध करेगा तो उसको मिट्टी में मिला दिया जाएगा। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आने वाले समय में और भी अधिक कठोर फैसले लिए जाएंगे।

1001297903

मुख्यमंत्री ने आज यहाँ आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ सरकार कड़ा संज्ञान ले रही है। अगर किसी गांव, मोहल्ले व शहर के वार्ड में नशा बिकता है तो स्थानीय लोग तुरंत सरकार द्वारा बनाए गए पोर्टल पर शिकायत दें, नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा।
1001297910

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार प्रदेश के लोगों की सेहत के प्रति गंभीर है। लोगों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पतालों में न जाना पड़े, इसलिए जिला स्तर पर सरकारी अस्पतालों को सभी सुविधाओं से युक्त करके विकसित किया जा रहा है। जल्द ही ऐसे 10 अस्पतालों का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया जाएगा।
1001297907
  एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वोटों की चोरी का कांग्रेस पार्टी आरोप लगा रही है, जो कि निराधार है। कांग्रेस बिना वजह इसे मुद्दा बना रही है, ये झूठ अब चलने वाला नहीं है।
          उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने डॉ. भीम राव अंबेडकर के संविधान को तार-तार किया है और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। कांग्रेस ने लोकसभा की कार्रवाई को रोकने का काम किया, जबकि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार के सारे रास्ते बंद कर दिए हैं। इस वजह से बौखलाई कांग्रेस तथ्यरहित आरोप लगा रही है।
          मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्ग मोदी ने गरीब व्यक्ति को सशक्त और आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम किया है। प्रधानमंत्री ने हर वर्ग की उन्नति के लिए योजनाएं लागू की हैं। आज गरीब व्यक्ति आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है और देश की प्रगति में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

Read more

Local News