back to top
Wednesday, February 25, 2026

मंत्री राजेश नागर ने अधिकारियों को शिकायत मिलते ही दिए सड़क का एस्टीमेट बनाने का आदेश

Share

गांव टिकावली के ग्रामीणों की बिजली की समस्या को भी दूर करने के तुरंत दिए निर्देश 

फरीदाबाद,06 जुलाई, रूपेश देव। मंत्री राजेश नागर के निवास भतोला पर आज फिर खुला दरबार लगा जिसमें लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। इनमें सेक्टर 88 स्थित आरपीएस पाल्म ड्राइव सोसाइटी के लोगों ने कच्ची खेड़ी रोड को बनाने की मांग रखी। उन्होंने बताया कि बरसात का मौसम है और सड़क टूटी होने से उन्हें दिक्कत हो सकती है। 

1001152251
उन्होंने बताया कि सड़क के लिए वह निगम पार्षद के पास भी गए थे लेकिन यह सड़क पीडब्ल्यूडी विभाग बनाएगा। जिस पर मंत्री राजेश नागर ने जल्द से जल्द एस्टीमेट बनाने के पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देश दिए।
1001152248

उन्होंने कहा कि सड़क बनाने के साथ-साथ इस पर भरपूर रोशनी की व्यवस्था भी की जाए। इसके बारे में जल्द ही मौका मुआयना कर अधिकारी एस्टीमेट बना लेंगे और उसका निर्माण प्रारंभ हो जाएगा।
इसी प्रकार गांव टिकावली के लोगों ने उनके यहां बिजली की ओवरलोड की समस्या बताई जिसके कारण बार-बार फाल्ट होने से विद्युत आपूर्ति में दिक्कत आती है। मंत्री नागर ने बिजली अधिकारियों को फोन कर यह समस्या दूर करने के लिए व्यवस्था बनाने की आदेश दिया।
1001152250
उन्होंने कहा कि बिजली की डिमांड और सप्लाई में अगर अंतर है तो उसकी व्यवस्था करें और बिजली के तार ट्रांसफार्मर आदि को बाईफर्केट  करने का काम करें।
1001152252
मंत्री राजेश नागर ने कहा कि हर रविवार को मेरे निवास पर खुला दरबार लगता है जिसमें कोई भी आकर अपनी शिकायत अथवा सुझाव मुझे दे सकता है। मेरा प्रयास रहता है कि अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया जाए लेकिन यदि कोई समस्या बड़ी होती है तो उसके लिए समय दिया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार जनहित में काम कर रही है। इसमें शासन प्रशासन मिलकर जनता के हित में निर्णय कर रहे हैं।

Read more

Local News