back to top
Wednesday, February 25, 2026

दो सगी बहनों व चार साल के भाई ने जीते पांच गोल्ड मेडल

Share

खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने तीनों बहन भाई को किया गोल्ड मेडल से सम्मानित

फरीदाबाद,23 जून, दयाराम वशिष्ठ। फरीदाबाद में आयोजित 24 वीं ऑल हरियाणा स्टेट किकबॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2025 में एक ही परिवार के तीन बच्चों ने पांच गोल्ड मेडल जीतकर न केवल अपने मां बाप को गौरन्वित किया है, अपितु इलाके का नाम रोशन किया है। इनमें सगी दो बहनों रिद्धिमा कौशिक व विधिका कौशिक ने इस प्रतियोगिता में दो दो गोल्ड मेडल जीते, वहीं इनके छोटे चार वर्षीय भाई निलांश देव भौंग़रा  ने गोल्ड मेडल जीतकर यह साबित कर दिया है कि बच्चे भी किसी से कम नहीं। जिस समय तीनों बच्चों को खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया तो खुशी के इस पल को देख मां बाप भावुक नजर आए। इन बच्चों में शामिल अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाडी रिद्धिमा कौशिक को बेस्ट फाइटर अवार्ड से सम्मानित किया है।

1001108934

फरीदाबाद सेक्टर 12 खेल परिसर के इंडोर स्टेडियम में 20 से 22 जून तक हरियाणा स्टेट किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें रोहतक, झज्जर, चरखीदादरी, कैथल समेत ज्यादातर प्रदेश के जिलों के लगभग 400 खिलाडियों ने भाग लिया। संतोष थापा ने बच्ची के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई देते हुए बताया कि ऐकेडमी की ओर से रिद्धिमा कौशिक का सम्मान समारोह किया जाएगा।
1001108937
कोच संतोष थापा ने बताया कि विधिका कौशिक ने 10 से 12 आयु वर्ग के 37 किलो भार में किक लाइट बॉक्सिंग व लाइट कॉन्टेक्ट में गोल्ड मेडल जीता। इसी तरह रिद्धिमा कौशिक ने 13 से 15 आयु वर्ग के 55 किलोभार में किक लाइट व लाइट कॉन्टेक्ट में गोल्ड मेडल जीता। इस प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाडी रिद्धिमा कौशिक को बेस्ट फाइटर का अवार्ड भी दिया गया। इन सगी दोनों बहनों 27 अगस्त से तमिलनाडु के चैन्नई में आयोजित नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयन हो गया है। अब दोनों बहनें नेशनल प्रतियोगिता में पसीना बहाकर गोल्ड मेडल जीत प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। आज हरियाणा के युवा देश दूनिया में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहा है और हम मिलकर भारत को 2036 ओलंपिक के लिए तैयार कर रहे हैं।
इससे पहले रिद्धिमा कौशिक वूशु सब जूनियर नेशनल चेम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर अपना रिकार्ड बना चुकी है। जबकि दोनों बहनें किक बॉक्सिंग में कई बार गोल्ड मेडल जीतकर अपने इलाके का नाम रोशन कर चुकी हैं।
बहनों की मुक्केबाजी को देख साढे तीन वर्षीय भाई ने भी शुरू कर दी किक बॉक्सिंग
दोनों बहनें जब किक बॉक्सिंग की प्रैक्टिस करती थी, तो उन्हें देख छोटा भाई निलांश देव भौंगरा भी मुक्केबाजी करने लगा। परिणामस्वरूप, आज महज चार वर्ष की आयु में जिले की प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने के बाद अब स्टेट प्रतियोगिता में 4 से 6 आयु वर्ग के 17 किलोग्राम भार में गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा जमा लिया। बच्चे की इस सफलता को देख परिजन व कोच बेहद खुश हैं।
कोच संतोष थापा ने बताया कि बच्चों की इस कामयाबी के पीछे इनके कारोबारी पिता सुरेंद्र कौशिक व मां रितु कौशिक का अहम योगदान रहा है।

Read more

Local News