चंडीगढ़,16 जून, रूपेश कुमार। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है, लोग दहशत में है, हर वर्ग स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है, गैंगस्टर सरेआम फायरिंग कर दहशत फैला रहे है, ऐसा लग रहा हैै कि सरकार ने अपराधियों के सामने घुटने टेक दिए है। हालात ये है कि 12 जिलों में 300 शराब की बोली गैंगस्टर्स की धमकी के चलते नहीं हो पा रही है, धमकी के चलते कोई भी शराब कारोबारी बोली लगाने के लिए आगे नहीं आ रहा है। दूसरी ओर बढ़ते अपराध की जड़ में नशा एक प्रमुख कारण है जिसे खत्म करने दिशा में केवल सरकार बयानबाजी तक सीमित है, गली गली में नशा बिक रहा हैै जिससे साफ लगता है कि प्रदेश की पुलिस कितनी चौकस है।
Share
गैंगस्टर्स की धमकी के चलते 12 जिलों में 300 ठेकों की बोली के लिए आगे नहीं आ रहे ठेकेदार
मीडिया को जारी बयान में सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज दिखाई नहीं आ रही है अगर जिला में अपराधियों का बोलबाला है, किसी न किसी जिला में हर रोज हत्याएं हो रही है, लूटपाट और छीना झपटी आम हो गई है, गैैंगस्टर्स के आगे पुलिस बौनी नजर आ रही है, गैंगस्टर्स सरेआम वारदात को अंजाम देकर निकल जाते है और पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी रह जाती है। शराब कारोबार पर गैंगस्टर्स नजरें लगाए हुए है, ठेकों की बोली को लेकर गैंगस्टर्स आमने सामने है, ठेका पर सरेआम फायरिंग कर और धमकी भरी पर्ची छोड़कर दहशत फैलाई जा रही है। हालात ऐसे है कि नई आबकारी नीति के तहत प्रदेश के 12 जिलों में 300 शराब ठेकों की बोली होनी है, हालात ऐसे है कि धमकी के चलते कोई भी शराब कारोबारी बोली लगाने के लिए आगे नहीं हो रहा हैै, अभी तक इन ठेकों की बोली नहीं हो पाई है।
सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि शराब कारोबारी इस मामले में मुख्यमंत्री और डीजीपी से भी मिल चुके है उन्हें सुरक्षा का पूर्ण आश्वासन दिया हुआ है पर शायद शराब कारोबारियों को सरकार के इन आश्वसानों पर विश्वास ही नही हैै जिसके चलते इन 300 शराब ठेकों की बोली नहीं हो पा रही है। गैंगस्टर्स की धमकी के चलते सरकार शराब के ठेकों की बोली कराने में नाकाम रही है इससे से यही लग रहा हैै कि सरकार पर गैंगस्टर्स हावी है, अगर सरकार की ऐसी हालात है तो प्रदेश में आम व्यक्ति की हालात क्या होगी। रोहतक, महम, हिसार में शराब ठेकों पर गैंगस्टर्स ने फायरिंग कर दहशत की ऐसी पथकथा लिख दी है कि शराब ठेकों की बोली अधर में ही रह जाएगी।
सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश में आपराध की जड़ नशा है, सरकार नशा रोकने की दिशा में सख्त कदम नहीं उठा रहर है, नशा तस्क रों को पकड़ा जा रहा है नशीले पदार्थ भी बरामद किए जा रहे है फिर भी नशा गली गली बिकना सरकार की विफलता को दर्शाता है। हर जिला में पुलिस कर्मी केवल चालान काटकर जनता को परेशान करने में लगे हुए है जबकि अपराधी सरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। सरकार का निशाना केवल और केवल नशा तस्कर और अपराधियों पर होना चाहिए, लोगों का सुरक्षा की भावना जागृत करना सरकार का काम है।
Read more


