back to top
Wednesday, February 25, 2026

हम सबको अपने जीवन में रक्तदान को आदत बनाना चाहिए : राजेश नागर

Share

मंत्री राजेश नागर ने आईएमटी में रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया 

फरीदाबाद,15 जून, रूपेश कुमार। हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने आज आईएमटी में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया और रक्तदाताओं का आभार जताया।

1001081729

इस अवसर पर आयोजक एडवोकेट नरवीर चहल ने साथियों के साथ मंत्री राजेश नागर का जोरदार स्वागत किया। मंत्री राजेश नागर ने कहा कि हम सभी को अपने जीवन में रक्तदान को अपनी आदत बनाना चाहिए। रक्त ऐसी चीज है जिसे किसी फैक्ट्री में नहीं बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मानव के जीवन में दान को बहुत महत्व दिया गया है इसमें भी रक्तदान को सर्वोच्च माना गया है। रक्तदान करने वाला न केवल पीड़ित का जीवन बचाता है बल्कि उसके परिवार का भी संरक्षण करता है। इस नाते वह पूरे परिवार का संरक्षक हो जाता है।
1001081733
उन्होंने कहा कि चिकित्सक बताते हैं कि दान किया गया रक्त बहुत थोड़े समय में दोबारा बन जाता है। यह शरीर का ऑटोमेटिक सिस्टम है। उन्होंने कहा कि सभी स्वस्थ लोगों को अपने जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए क्योंकि आज रक्त की कमी से अनेक जानें असमय चली जाती हैं। हम सभी को रक्त देने की आदत होगी तो कभी हमारे अपनों को भी रक्त के संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। 
1001081737
मंत्री राजेश नागर ने कहा कि गर्मी के मौसम में खासकर बड़ी संख्या में रक्तदान करना चाहिए क्योंकि इस समय रक्त की मांग अचानक बढ़ जाती है और आपूर्ति घट जाती है। उन्होंने रक्तदान आयोजन करने वालों का आभार जताया और उन्हें इसे निरंतर अपने जीवन में लागू करने के लिए प्रेरित किया। 

Read more

Local News