फरीदाबाद, 22 मई (रूपेश कुमार )। भारत सरकार और हरियाणा सरकार द्वारा औद्योगिक क्षेत्र को कुशल कामगार उपलब्ध कराने के लिए अप्रेंटिस कार्यक्रम के क्रियान्वयन पर जोर दे रही है ,
स्थापना अधिकारी और वित्तीय नियंत्रक भी इस पहल के में सहयोग करेंगे ।
इस संबंध में नोडल अधिकारी अधिकारी जयदीप कुमार ने निगम आयुक्त श्री धीरेंद्र खटखटा के दिशा निर्देश अनुसार फरीदाबाद स्थित सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य उनके अप्रेंटिस कार्यक्रम के डीलिंग इंचार्ज के साथ विचार विमर्श किया है।
सभी ट्रेड प्रारूपण के आईटीआई के उत्तीर्ण छात्र जो सरकार के इस अप्रेंटिस कार्यक्रम के लाभ से वंचित रह गए हैं उनसे भी अपील की है कि वह जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन नगर निगम में कर सकते हैं अथवा निगम के कार्यालय कमरा नंबर 101 में संपर्क कर सकते हैं ।
नगर निगम फरीदाबाद में विभिन्न ट्रेडों प्रारूपण के अनुसार लगभग साढे 350 पदों पर विभिन्न प्रशिक्षित को के प्रशिक्षण हेतु सीट आरक्षित है इसलिए सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई उत्तीर्ण छात्रों से जिन्होंने इस कार्यक्रम का लाभ नहीं उठाया है उन्हें नगर निगम में अप्रेंटिस कार्यक्रम के तहत आवेदन कर सकते है ताकि छात्र अपना मूल्यवान कौशल हासिल कर सके और अपने करियर की संभावनाओं को बेहतर बना सकें।


