DEKHO NCR
फरीदाबाद, 20 मई (रूपेश कुमार )। ऐतिहासिक नगरी फरीदाबाद को ग्रीन व क्लीन सिटी बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए मेयर श्रीमती प्रवीण जोशी के प्रयास लगातार जारी हैं अपने इसी अभियान को लेकर उन्होंने नई दिल्ली भारतीय लोक प्रशासन संस्थान द्वारा आयोजित भविष्य के लिए तैयार शहरों पर एक राष्ट्रीय शहरी सम्मेलन में हिस्सा लिया ।
इस अवसर पर शहरी स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों और चयनित अधिकारियों के साथ-साथ चिकित्सकों, पेशेवरों और शोधकर्ताओं ने अन्य के साथ फ़रीदाबाद की वर्तमान स्थिति और रणनीति को कवर करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया। फरीदाबाद की मेयर श्रीमती प्रवीण जोशी ने राष्ट्रीय शहरी सम्मेलन में हिस्सा लेने पर ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए कहा कि इस तरह के सम्मेलनों में किए गए विचार विमर्श से ही समाज के लिए और बेहतर विकास के रास्ते प्रशस्त होते हैं उन्होंने कहा कि निश्चित ही उनका फ़रीदाबाद को ग्रीन सिटी बनाने का संकल्प पूरा होगा ।


