back to top
Thursday, March 19, 2026

मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में शामिल होना बताकर ठगी करने के मामले में खाताधारक केरल गिरफ्तार

Share

DEKHO NCR
मामले में 4 आरोपी पहले गिरफ्तार किए जा चुके है

फरीदाबाद, 07 मई (रूपेश कुमार ) पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा शहर में साइबर अपराध पर कार्यवाही के दिए गए दिशा-निर्देश के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए थाना साइबर बल्लभगढ़ की पुलिस टीम ने मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में शामिल होना बताकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने गिरफ्तार किया है।

fbd%208

बता दें कि सेक्टर-9 में रहने वाले एक व्यक्ति ने थाना साइबर बल्लभगढ़ में दी गई अपनी शिकायत में बताया कि 17 दिसम्बर को उसके पास एक फोन आया जिसने बताया कि TRAI से बोल रहा हुं आपके पास दो मोबाइल नम्बर है, आपका एक मोबाईल नम्बर मुम्बई के पते पर है जो यह नम्बर आप से संबंधित नही है। इस नम्बर में आपके आधार कार्ड नम्बर का दुरुपयोग किया गया है। इसके उपरांत उसने शिकायतकर्ता को मुंबई पुलिस स्टेशन के एक मोबाइल नम्बर से उप निरीक्षक से बात करने को कहा, इसके उपरांत एक महिला से बात करने को कहा जिसका नंबर भी दिया गया। महिला से बात करने पर महिला ने शिकायतकर्ता को मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में शामिल बताया और सारी संपत्ति जब्त करके जेल में डालने की धमकी दी। उन्होंने शिकायतकर्ता पर दबाव डालते हुए अपनी FD और बचत खाता की राशि को भेजने के लिए कहा। जिसपर शिकायतकर्ता ने अपने अलग अलग खातों से उनके पास राशि: 60,00,000/-रु ट्रांसफर कर दिया। जिसके संबंध में थाना साइबर बल्लभगढ़ में मामला दर्ज किया गया है।

मामले में कार्यवाही करते हुए साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने आरोपी विनित वासी केरल को गिरफ्तार किया है।
 
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विनित ने इंजीनियरिंग व MBA की पढाई कर रखी है और विदेश में पानी की जहाज पर काम कर चुका। अभी काफी समय से बेरोजगार था तो पैसे की जरूरत के लिए इसने अपनी फर्म Avangal Edu. Tech.  का Current Account रजिस्टर्ड SIM सहित ठगों को दे रखा था। जिस खाता मे ठगी के 30 लाख रु आये थे। आरोपी से 50,000/-रू बरामद किए गये है।
पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Read more

Local News