back to top
Thursday, March 19, 2026

वीरेंद्र गौतम बनाए गए बसपा फरीदाबाद विधानसभा के अध्यक्ष

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद, 06 मई (रूपेश कुमार )। बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई की मासिक बैठक यहां भीमबस्ती स्थित संत शिरोमणि रविदास मंदिर में संपन्न हुई। बैठक में फरीदाबाद विधानसभा के समस्त कार्यकर्ताओं की सहमति से वीरेंद्र सिंह गौतम को फरीदाबाद विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया।

fbd%206

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव चौधरी रतीराम मौजूद रहे, जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कमल दत्त गौतम ने की। बैठक में जिला प्रभारी टीकम सिंह गौतम, जिला महासचिव बृजभूषण कर्दम, एनआईटी विधानसभा अध्यक्ष महावीर सिंह, बडकल से कमल किशोर दोहरे, बल्लभगढ़ से राम सकल, तिगांव से सुरेंद्र ठेकेदार, फरीदाबाद विधानसभा पूर्व अध्यक्ष के एल गौतम, विधानसभा प्रभारी जगदीश आर्य, पूर्व जिला अध्यक्ष चेतन दास, सतीश चौधरी, मोतीलाल, रामगोपाल, धर्मवीर, राजवीर सिंह बालाजी सहित अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष कमल दत्त गौतम ने कहा आगामी दिनों में संगठन को और ज्यादा मजबूत किया जाएगा, और जो लोग किसी कारणवश कार्य नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें पदमुक्त कर उनके स्थान पर नए ऊर्जावान पदाधिकारी को नियुक्त किया जाएगा। के एल गौतम पार्टी के निष्ठावान ईमानदार कार्यकर्ता है, मगर उन्होंने  पारिवारिक परिस्थितियों के चलते स्वेच्छा से अपना पद त्यागने का आग्रह किया था, जिस पर संगठन ने विचार करते हुए नए पदाधिकारी के रूप में वीरेंद्र गौतम को नियुक्त किया है।
इस अवसर पर चौधरी रतिराम ने समस्त कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि पार्टी में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य किया जाएगा, और जो लोग पार्टी को बेचने का काम कर रहे हैं, उन पर लगाम लगाई जाएगी। उन्होंने कहा संगठन को दुरुस्त करके आगामी चुनाव के लिए फरीदाबाद की जमीन को उपजाऊ बनाया जाएगा, और आगामी विधानसभा चुनाव में दोबारा से बसपा जीत हासिल करेगी।
उन्होंने भाजपा सरकार को आडे हाथ लेते हुए कहा यह गरीबों का शोषण करने वाली सरकार है। भाजपा का मतलब ही बहुत झूठी पार्टी है। उन्होंने कहा बहन कुमारी मायावती जी के नेतृत्व में पूरे देश का गरीब, मजदूर दलित, मुस्लिम और अन्य पिछड़ा वर्ग सभी एक होकर बहुत जल्द उत्तर प्रदेश और देश में सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीति पर चलने वाली सरकार बनाएंगे।

Read more

Local News