– मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में समृद्धि और प्रगति की ओर अग्रसर है हरियाणा : बिप्लब देब
नई दिल्ली, 05 मई (रूपेश कुमार )। हरियाणा के कर्मशील मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को दिल्ली पहुंचकर भाजपा के कद्दावर नेता, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रभारी एवं सांसद बिप्लब कुमार देब से मुलाकात की। यह मुलाकात श्री देब के निवास पर हुई, जहां दोनों नेताओं के बीच करीब आधा घंटे तक राजनीतिक विषयों पर चर्चा हुई। बिप्लब देब के निवास पर पहुंचकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सांसद बिप्लब देब का पटका पहनाकर और बुके देकर उनका सम्मान किया, तो वहीं श्री देब ने भी अपने आवास पर पहुंचने पर सीएम सैनी का जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। बिप्लब देब ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को मिठाई भी खिलाई।


