फरीदाबाद, 05 मई (रूपेश कुमार )। फरीदाबाद के नीलम चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर रविवार देर रात कुछ असमाजिक तत्वों नीले रंग का स्प्रे और भूरे रंग का पेंट फेंककर प्रतिमा का पूरी तरह से गंदा कर दिया।
जैसे कांग्रेस के नेताओं को इसकी जानकारी मिली वैसे ही कांग्रेस नेताओं घटना स्थल पर एकत्रित होने शुरू हो गए और इस घटना की कड़ी निंदा की। वहीं स्थानीय थाना एनआईटी पुलिस मौके पर पहुंची और प्रतिमा को साफ करवाने का कार्य शुरू किया। वहीं इस हरकत से कांग्रेस नेताओं में काफी रोष है। कांग्रेस नेताओं ने आरोपियों को तुरंत पकडक़र कार्रवाई की मांग की जा रही है। जानकारी अनुसार नीलम फ्लाईओवर के गोलचक्कर पर दो मूर्तियां स्थापित हैं , जिनमें एक पंडित जवाहरलाल नेहरू और दूसरी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की है।
शरारती तत्वों ने निशाना केवल जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा को बनाया गया। पुलिस को तत्काल जांच कर दोषियों को गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलानी चाहिए। थाना एनआईटी प्रभारी पूनम ने बताया कि सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंचे। प्रतिमा पर नीले और भूरे रंग का पेंट फेंका गया था। स्थानीय लोगों की मदद से प्रतिमा को साफ करवाया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। वहीं कांग्रेस के तमाम नेताओं ने एकत्रित होकर इसकी शिकायत डीसीपी एनआईटी मकसूद अहमद को दी और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की अपील की।
थाना एनआईटी प्रभारी पूनम ने बताया कि सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंचे। प्रतिमा पर नीले और भूरे रंग का पेंट फेंका गया था। स्थानीय लोगों की मदद से प्रतिमा को साफ करवाया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।




