back to top
Thursday, March 19, 2026

निवेश करवाने के बहाने 1,10,85,600 रुपये की ठगी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद, 03 मई (रूपेश कुमार )। साइबर थाना सैंट्रल में सेक्टर-14, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि एक डेटिंग एप पर उसकी एक लडकी से बात हुई, जिसके बाद उनकी बातें व्हाट्सएप पर होने लगी। जिसने शिकायतकर्ता को ट्रैडिंग कर मुनाफा कमाने की बात कही और उसने शिकायतकर्ता के पास एक एप का लिंक भेज कर लॉगिन करवाया और शिकायतकर्ता के 1,10,85,600/- रुपये को ठगों के खाता में भिजवाया। जब पैसे निकालने को कहा तो उससे 24 लाख रूपये की मांग की गई। जिसके बाद उसे पता चला कि उसके साथ फ्रॉड हुआ है। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में मामला दर्ज किया गया।

fbd%206

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बतलाया कि साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सत्यम व राज कपूर वासी कानपुर, उतर प्रदेश को कानपुर से गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में पाया गया कि आरोपी राज कपूर ठगों के लिए खाता उपलब्ध करवाता था और इसने सत्यम का खाता लेकर आगे ठगों को दिया था जिसके खाता में ठगी के 10 लाख रूपये आये थे।
अधिक पूछताछ के लिए आरोपियों को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Read more

Local News