फरीदाबाद, 30 अप्रैल
(रूपेश कुमार )। केएल महिला कॉलेज में वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग ने एम.कॉम., बी.कॉम. (पास, वोक., ऑनर्स), बीबीए के सम्मान में एक शानदार विदाई पार्टी का आयोजन किया, जिसमें आकर्षक रैंप वॉक, नृत्य प्रदर्शन और ढेरों यादगार पल शामिल थे।
प्रिंसिपल डॉ. मंजू दुआ ने रैंप वॉक शो के सभी विजेताओं को पाउच और पुरस्कार दिए। सम्मानित प्रिंसिपल डॉ. मंजू दुआ और जज सुश्री नीरू भाटिया, सुश्री अलका सत्या, डॉ. राजेश, सुश्री सीमा बहल ने योग्य छात्राओं को खिताब प्रदान किए, जिसमें सुश्री तनिषा को मिस ब्यूटीफुल हेयर, सुश्री सान्या को मिस वेल ड्रेस्ड, सुश्री काजल को मिस कॉन्फिडेंट, सुश्री आरती को मिस पर्सनलिटी, सुश्री संजना को मिस चार्मिंग, सुश्री दीया को मिस ग्लैमरस और लास्ट में निशा को लेडी ऑफ द डे का खिताब दिया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. रेखा गोयल ने छात्राओं को जीवन का आनंद लेने और नए उत्साह के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। विदाई समारोह में यादगार पलों, मौज-मस्ती और दूसरे और अंतिम वर्ष की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से भरपूर था। विदाई समारोह का आयोजन वाणिज्य और प्रबंधन विभाग के संकाय द्वारा संयोजक डॉ. रेखा गोयल, सुश्री अमिता दुरेजा और डॉ. सुदेश कुमारी के मार्गदर्शन में अच्छी तरह से किया गया । अंत में विश्वविद्यालय स्तर पर उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके बाद विद्यार्थियों के लिए ओपन डीजे डांस का आयोजन किया गया।


