फरीदाबाद, 29 अप्रैल
(रूपेश कुमार )। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने 21 अप्रैल को सारन क्षेत्र में हुई महिला की हत्या के मामले में आरोपी जितेन्द्र उर्फ बॉबी(49) को काबू किया है।
उन्होंने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि मामले में अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने आरोपी जितेन्द्र(49) हाल जवाहर कालोनी फरीदाबाद को गाँव गोच्छी से गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी जितेन्द्र(49), सोनिया(40) के साथ करीब 1 साल से लिव-इन मे रह रहा था। आरोपी जितेन्द्र की उसकी पूर्व पत्नी से एक 20 वर्ष की लडकी है। जिसके बारे में 21 अप्रैल को सोनिया अभद्र बाते बोल रही थी। जिस पर जितेन्द्र को गुस्सा आ गया तथा सोनिया का सुट से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी तथा लाश को बेड में डालकर 2 दिन तक कमरे मे ही रहा तथा बदबू जब बढ़ने लगी तो अगले 2/3 दिन अगरबत्ती का सहारा लिया तथा इसके बाद भी जब बदबू ना रुकी तो कमरे को ताला लगाकर फरार हो गया। आरोपी को आगामी पूछताछ के लिए माननीय न्यायालय में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।


