DEKHO NCR
फरीदाबाद, 20 अप्रैल
(रूपेश कुमार )। आर डब्ल्यू ए प्रोग्रेसिव सेक्टर 2 के पदाधिकारियों ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों पर सेक्टर 2 के निवासियों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया।
आर डब्ल्यू प्रोग्रेसिव के प्रधान प्रधान जगदीश चंद्र, महासचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल, सह ओमप्रकाश ने बताया कि 19 मार्च को विभाग के अधिकारियों के साथ वार्तालाप करके यहां की समस्याओं से अवगत करवाया था। लेकिन एक माह का समय व्यतीत होने के बाद भी समाधान नहीं किया है। शिष्टमंडल ने कार्यकारी अभियंता के सामने पेयजल की समस्या के साथ साथ खस्ताहाल सडक़ों का मुद्दा भी उठाया था। विभाग ने रिपेयरिंग के नाम पर लीपापोती की है। सही मात्रा में तारकोल और रोड़ी नहीं डालने की वजह से सडक़ें फिर टूट गई है। सडक़ो में गहरे खड्डे बने हुए हैं।उन्होंने बताया कि सेक्टर की आबादी बढ़ रही है। यहां पर 30 से अधिक ग्रुप हाउसिंग सोसायटी हैं। इसके अलावा बिल्डर फ्लोर भी बन गए हैं। इसकी वजह से पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इस संस्था ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से सेक्टर में अतिरिक्त नलकूप लगाने की मांग की थी। लेकिन अभी तक इस कार्य को पूरा नहीं किया गया है। यहां पर केवल 9 नलकूप हैं। जबकि एक दो ट्यूबवेल हमेशा खराब रहते हैं। जिसकी वजह से पीने के पानी की समस्या विकराल रूप धारण करती जा रही है। वाटर लेवल कम होने की वजह से नलकूप पानी छोड़ जाते हैं। यह समस्या गर्मी में और विकराल रूप धारण कर लेती है। इसलिए सेक्टर वासियों के लिए अतिरिक्त ट्यूबवेल लगाने की मांग को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने बातचीत थी। दो नलकूपों का एस्टीमेट पास हो जाने के बाद भी कार्यकारी अभियंता ने इस पर काम नहीं किया है। हमारी मांग थी। कि एक ट्यूबवेल गोवर्धन पार्क में लगाया जाए। यहां पर पानी का प्रेशर बहुत कम है। लेकिन अभी तक नलकूप लगाने के लिए सही जगह का चयन नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि सेक्टरों के पार्कों दुर्दशा हो रही है। इनकी बाउंड्री वॉल और फुटपाथ भी टूटे – फूटे हैं। पार्कों की मेंटेनेंस का कार्य ठेकेदारों के हवाले कर रखा है। ठेकेदार रेगुलर माली को यहां पर नहीं लगते हैं। हर महीने बिल बनाकर भुगतान लिया जाता है। पानी लगाने के लिए पाइप नहीं है। सेक्टर की अधिकांश लाइटें खराब है। अधिकारी इनको ठीक नहीं कर रहे हैं। सीवर के मेन होल के ढक्कन नहीं हैं।सीवर का पानी ओवरफ्लो होकर बहता रहता है। सेक्टर में तिगांव रोड से अंदर के लिए जाने वाली सडक़ का चौड़ीकरण का कार्य भी शुरू नहीं हुआ है।


