back to top
Tuesday, May 19, 2026

टेलिग्राम टास्क के जरिये पैसे कमाने का लालच दे, ठगी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद, 19 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
सेक्टर-17 फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में दी शिकायत में आरोप लगाया कि टेलिग्राम के माध्यम से उसका संपर्क ठगों से हुआ था। जिन्होंने उसे टास्क पूरा कर पैसे कमाने के बारे में बतलाया। 

fbd%205


फिर ठगों ने उसे हर टास्क के बदले पहले पैसे भेजने बारे कहा और शिकायतकर्ता ने लालच में आकर ठगों के खाता में विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 1,04,020/-रू भेजे। जब ठगों ने बार बार शिकायतकर्ता से पैसे की डिमांड तो अहसास हुआ कि उसके साथ फ्रॉड हुआ है। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना सेंट्रल ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास निवासी गाँव विष्णु व रामप्रकाश वासी गांव कानावासिया जिला जोधपुर राजस्थान को जोधपुर से गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि विकास खाताधारक है जिसका खाता रामप्रकाश ने लेकर आगे ठगों को दिया था। विकास जोधपुर में गाडी चलाने का काम करता है तथा रामप्रकाश दारू के ठेके पर सेल्समैन का काम करता है। आरोपी विकास से मोबाइल फोन व खाता में प्रयोग की गई सिम को बरामद किया गया है।

विकास को पूछताछ के बाद जेल भेजा गया तथा वहीं रामप्रकाश को अधिक जानकारी के लिए 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Read more

Local News