– बचपन से शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के संतुलन के लिए स्कूल स्तर से खेलों को किया जा रहा है अनिवार्य
– प्रदेश में हर खिलाड़ी को 20 लाख रुपए का मेडिकल बीमा कवर देने का लिया गया है संकल्प
– मुख्यमंत्री ने स्टेडियम में विकास कार्यों के लिए 21 लाख रुपए देने की घोषणा की

रोहतक, 18 अप्रैल
(रूपेश देव)। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार खेल को केवल एक करियर ही नहीं, बल्कि जीवन शैली बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। प्रदेश में स्कूल स्तर से ही खेलों को अनिवार्य किया जा रहा है, ताकि बचपन से ही शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का संतुलन बना रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर खिलाड़ी को 20 लाख रुपये का मेडिकल बीमा कवर देने का संकल्प लिया गया है।
श्री नायब सिंह सैनी रोहतक जिला के गांव किलोई स्थित श्री शिव कुमार मेमोरियल स्टेडियम परिसर में तीसरी अखिल भारतीय शिव कुमार स्मृति बास्केटबॉल प्रतियोगिता का बतौर मुख्यातिथि विधिवत शुभारंभ करने उपरांत उपस्थितगण को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने शिव कुमार स्मृति स्टेडियम के कार्यों के लिए 21 लाख रुपए की धनराशि, गांव में शीघ्र महिला चौपाल का निर्माण तथा गांव की विभिन्न मांगों को शीघ्र पूर्ण करने की भी घोषणा की। उन्होंने स्वर्गीय शिव कुमार के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि उनकी स्मृति हमें देश के लिए बेहतर करने की प्रेरणा देती रहेगी। यह उनकी सोच का प्रतीक है, जो खेल के माध्यम से समाज को एकजुट और सशक्त बनाना चाहती थी।

खेलों को बढ़ावा देने व खिलाड़ियों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए बनाई नीति
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने व खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित रोजगार सुनिश्चित करने के लिए ‘हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी सेवा नियम 2021’ बनाये गए हैं। इसके तहत खेल विभाग में 550 नए पद बनाये गये। इसके अलावा, 224 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी है। खिलाड़ियों के लिए क्लास-वन से क्लास-थ्री तक के पदों की सीधी भर्ती में आरक्षण का प्रावधान किया गया है। हरियाणा देश का पहला राज्य है, जो पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सबसे अधिक नकद पुरस्कार देता है। प्रदेश में अब तक खिलाडिय़ों को 593 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार दिए हैं। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 298 खिलाडिय़ों को मानदेय भी दिया जा रहा है।
प्रदेश में बचपन से खिलाड़ियों को तराशने के लिए संचालित की जा रही 1489 खेल नर्सरियां :-
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले तथा पदक जीतने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। वर्ष 2014 से अब तक 29 हजार से अधिक छात्रों को 53 करोड़ 45 लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई है। खेल विभाग द्वारा 15 हजार 634 खिलाडिय़ों को उपकरण प्रदान किये जा चुके हैं। खिलाड़ियों को बचपन से ही तलाशने के लिए 1,489 खेल नर्सरियां संचालित की जा रही है, जिनमें 37 हजार 225 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। इन नर्सरियों में नामांकित 8 से 14 वर्ष की आयु के खिलाड़ियों को 1500 रुपये तथा 15 से 19 वर्ष की आयु के खिलाड़ियों को 2000 रुपये प्रतिमाह दिये जाते हैं।
खेलों से स्वस्थ सक्रिय व जागरूक समाज की नींव रखने में मिलती है मदद :-
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बास्केटबॉल एक ऐसा खेल है, जो केवल शारीरिक क्षमता की परीक्षा नहीं लेता, बल्कि इसमें टीम वर्क, अनुशासन, रणनीति और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता का भी परीक्षण होता है। यह युवाओं में एकजुटता, समर्पण और अनुशासन का विकास करता है। ऐसे खेलों से ही हम एक स्वस्थ, सक्रिय और जागरूक समाज की नींव रखते हैं। ऐसे अखिल भारतीय टूर्नामेंट का आयोजन हरियाणा के लिए गौरव का विषय है। यह न केवल राज्य के खेल जगत में एक नया मुकाम स्थापित कर रहा है, बल्कि इससे किलोई जैसे गांवों को भी राष्ट्रीय पटल पर पहचान मिल रही है।
स्व. शिव कुमार के समर्पण, अनुशासन और सेवा भावना की जीवंत स्मृति है यह खेल प्रतियोगिता :-
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह टूर्नामेंट केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह स्वर्गीय शिव कुमार के समर्पण, अनुशासन और सेवा भावना की जीवंत स्मृति है। उन्होंने अपने जीवनकाल में खेलों और समाज सेवा को महत्व दिया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से उनके इन विचारों को जीवित रखा गया है। उनका जीवन हम सभी के लिए एक प्रेरणा है। हरियाणा की धरती शुरू से ही वीरों, खिलाड़ियों और मेहनतकश किसानों की भूमि रही है। यहां के गांव-गांव से खेल प्रतिभाएं निकलती रही हैं, जिन्होंने न केवल देश में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है। चाहे वह कुश्ती हो, बॉक्सिंग हो, हॉकी हो या फिर बास्केटबॉल, हरियाणा के बेटों और बेटियों ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
खेल प्रतियोगिताओं से सामाजिक समरसता व आपसी भाईचारे की भावना होती है प्रबल :-
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को भी प्रोत्साहन देती हैं। जब विभिन्न राज्यों और संस्कृतियों के खिलाड़ी एक साथ मैदान में उतरते हैं, तो वह केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि राष्ट्र एकता का प्रदर्शन होता है। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस प्रकार के सफल आयोजन ने इसे एक सामाजिक संदेशवाहक कार्यक्रम बना दिया। आज के आयोजन में न केवल खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, बल्कि स्थानीय जन, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, और अनेक गणमान्य नागरिकों की भी सहभागिता हैं। इससे यह साबित होता है कि खेल समाज को जोड़ने का काम करते हैं। राज्य सरकार ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए पूर्ण सहयोग व प्रोत्साहन देती रहेगी।
मुख्यमंत्री को महिलाओं ने भेंट किया 101 कलशों में एकत्रित किया गया दूध :-
कार्यक्रम में पहुंचने पर गांव की मातृशक्ति ने मुख्यमंत्री को दूध से भरी बाल्टी प्रदान की, जिस पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मेरी माताओं ने दूध से स्वागत कर मुझे ताकत देने का काम किया है। यह हमारी समृद्ध संस्कृति को दिखाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह मां ही होती है, जो अपने बच्चों की चिंता करती है। उन्होंने दोनों हाथ जोड़कर माताओं को नमन किया।
बॉक्स :-
गांव के बुजुर्गों ने युवाओं को हमेशा खेलों के लिए किया प्रेरित :- पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु
प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री एवं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि गांव के लोगों ने युवाओं को खेलों में भाग लेने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया है। इस मैदान से हजारों खिलाड़ी निकलकर प्रदेश व देश का विभिन्न प्रतियोगिताओं में नाम रोशन किया है। इस गांव के खिलाडिय़ों ने खेलों में उत्कृष्ठï प्रदर्शन करते हुए रोजगार भी प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. रामधन हुड्डा ने खेलों को शुरू किया तथा उनका खेलों को महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने गत 30 वर्ष पूर्व इस मैदान में खेले गए मैच के अनुभव भी सांझा किए।
बॉक्स :-
किलोई गांव के प्रत्येक घर से खिलाड़ी व प्रत्येक तीसरे घर से सेना में है फौजी :- पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा
प्रदेश के पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा ने कहा कि किलोई गांव खेलों व देश प्रेम के लिए जाना जाता है। इस गांव के प्रत्येक घर से खिलाड़ी निकला है तथा प्रत्येक तीसरे घर से जवान सेना में शामिल होकर देश की रक्षा में कार्यरत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बिना पर्ची-बिना खर्ची योग्य युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने उपस्थितगण का आह्वान किया कि वे हमेशा मुख्यमंत्री का समर्थन करते रहे। उन्होंने गांव की सामाजिक समस्याओं व मांगों के बारे में अवगत करवाया।
बॉक्स :-
मुख्यमंत्री ने करवाए है अभूतपूर्व विकास कार्य :- मंजू हुड्डा
जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के साथ-साथ इस गांव में भी अभूतपूर्व विकास कार्य करवाए है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इस क्षेत्र की उन्नति के लिए हमेशा मुख्यमंत्री का साथ दें।
बॉक्स :-
मुख्यमंत्री खेलों को बढ़ावा देने के लिए है कृतसंकल्प :- जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका
भाजपा के जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री खेलों को बढ़ावा देने के लिए कृतसंकल्प है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर उन्नति के रास्ते पर अग्रसर है। युवाओं को योग्यता के आधार पर रोजगार दिया जा रहा है।
बॉक्स :-
मुख्यमंत्री व अन्य अतिथिगण का किया गया नागरिक अभिनंदन :-
शिव कुमार स्मृति स्टेडियम समिति तथा ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, विशिष्ट अतिथि कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर व अन्य अतिथिगण का पुष्प मालाओं से स्वागत किया तथा स्मृति चिन्ह व पगड़ी भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री का महा माला से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन युवा भाजपा नेता नवीन ढुल ने किया।
बॉक्स :-
यह रहे उपस्थित :
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, खरखौदा के विधायक पवन खरखौदा, प्रदेश के पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डï, मेयर राम अवतार वाल्मीकि, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा, पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया, अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, मुख्यमंत्री के ओएसडी प्रचार गजेंद्र फोगाट, जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डï, रेणू डाबला, डॉ. दिनेश घिलौड़, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, रामकरण हुड्डा, प्रेम सिंह हुड्डा, शिव कुमार स्मृति स्टेडियम कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार, सचिव सोमवीर, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र, संयोजक सतीश हुड्डा, हरियाणा कुश्ती संघ के अध्यक्ष रमेश बोहरा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य नवीन ढुल, बिजेंद्र कोच, बाबा भोला दास, बाबा राघव दास, नरेंद्र दास, दीपक हुड्डा, रवि हुड्डा, राजेश प्रधान, सुनील फोगाट, महेंद्र, ईश्वर, रामकरण, धर्मवीर हुड्डा, जयपाल फौजी, किलोई खास के सरपंच विजय, किलोई दोपाना के सरपंच भजनलाल, चांद स्वरूप, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल सहित अन्य गणमान्य नागरिक व खिलाड़ी मौजूद रहे।