back to top
Friday, March 20, 2026

बिजली चोरी पकड़ने गई टीम को बंधक बनाने व मारपीट करने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद, 16 अप्रैल
(रूपेश देव)
। 
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदीप कुमार J.E. बदरौला, सब डिवीजन (DHBVN), फरीदाबाद ने पुलिस थाना तिगांव में दी शिकायत में आरोप लगाए कि 14 अप्रैल को उनके विभाग की टीम बिजली चोरी पकड़ने के लिए मिर्जापुर से गांव सदपुरा पेट्रोल पंप के सामने चेकिंग कर रहे थे तभी वहां पर एक घर जिस पर नागर निवास लिखा हुआ था और जिसमें मेन केबल से एक अगल केबल लगा कर बिजली की चोरी की जा रही थी। 

fbd%208


जब उनकी टीम वीडियोग्राफी करने लगे तो घर से कुछ लोग निकल कर आये और गाली गलौज करना शुरू कर दिया और कर्मचारियों को घसीट कर घर के अंदर ले गये और उनके साथ मार पिटाई की। जिसके बाद जबरदस्ती उनसे   विडियो डिलीट करवाकर फोन तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी तथा दोनों कर्मचारियों के पर्स निकाल लिए जिसमें करीब 9-10 हजार रुपए और कुछ जरूरी कागजात, आईडी कार्ड, पैन कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस आदि छिन लिए। जिस शिकायत पर पुलिस थाना तिगांव ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया ।


उन्होने अधिक जानकारी देते हुए बतलाया कि पुलिस थाना तिगांव की टीम ने आरोपी रोहित निवासी गांव तिगांव, फरीदाबाद के तिगांव से गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रोहित एस्कॉर्ट ट्रैक्टर कंपनी में काम करता है और इसने परिवार वालों के साथ मिलकर बिजली विभाग के कर्मचारियों को पीटा था। आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेजा गया है।

Read more

Local News