back to top
Friday, March 20, 2026

लड़ाई झगड़ा के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद, 16 अप्रैल
(रूपेश देव)
। 
30 मार्च को गांव सारन फरीदाबाद वासी गुलशन ने पुलिस चौकी टाउन नंबर दो में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया की वह मोबाईल का काम करता है तथा 29 मार्च को रात्री समय करीब 9 बजे उसकी महिला मित्र के भाई अमन सिकारी का फोन आया और कहां कि बैठ कर बात करते है जिसके बाद शिकायतकर्ता अमन सिकारी से मिलने 2 न. C ब्लाक पहुचा जहां अमन सिकारी, उसके पिता व 3-4 लडके पहले से ही शिकायतकर्ता का इंतजार कर रहे थे जिन्होंने एकदम मशवरा होकर रौड व डंडे से हमला कर दिया। जिसमे वह बुरी तरह घायल हो गया था। जिस संबंध में थाना कोतवाली में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

fbd%207

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी टाउन नंबर 2 की टीम ने आरोपी अमन सिकारी (26) व किशन उर्फ हनी (28) वासी जवाहर कालोनी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि गुलशन आरोपी अमन सिकारी की बहन को परेशान करता था  इसलिए आरोपी अमन, अमन के पिता व किशन उर्फ हनी ने अपने 3-4 साथियों के साथ मिलकर 29 मार्च की रात को गुलशन को 2 न. ब्लाक C मे बात करने के बहाने बुलाकर उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया था।

दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Read more

Local News