back to top
Friday, March 20, 2026

पिछड़े क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता – कृष्णपाल गुर्जर

Share

एनआईटी क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रहने दूंगा : सतीश फागना

फरीदाबाद,15 दिसंबर
(रूपेश देव)
। 
केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश आगे तभी बढ़ेगा जब देश को आगे बढ़ाने की सोच के साथ कार्य होंगे। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और एनआईटी विधायक सतीश फागना ने आज प्याली चौक से 60 फुट रोड तक साढ़े पांच करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले आरएमसी नाले के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।


1000516757


केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि मतदान के रूप में जो आशीर्वाद आपने हमें दिया है उस आशीर्वाद का कर्ज हम एनआईटी विधानसभा का विकास करके उतारेंगे। एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में सीवर पानी निकासी और पीने के पानी की समस्या को खत्म करेंगे। हमारे पास जो कुछ है वह जनता का दिया हुआ है। आप मतदाताओं ने क्षेत्र के विकास के लिए हमें वोट दिया है और मैं विश्वास दिलाता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में और हरियाणा के मुख्यमंत्री ने आज सिंह सैनी के मार्गदर्शन में जहां एक ओर देश और प्रदेश का विकास हो रहा है वहीं एनआईटी विधानसभा का भी विकास होगा। हमारी प्राथमिकता सबसे ज्यादा सबसे पहले पिछड़े क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान करना है यही हमारा नैतिक कर्तव्य है। आज प्याली चौक से 60 फुट रोड तक लगभग साढ़े पांच करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले नाले के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। 


1000516758


उन्होंने कहा कि केवल 60 फुट रोड पर जलभराव की समस्या का निदान करने से जलभराव की समस्या का निदान नहीं होगा बल्कि एनआईटी में कहीं भी जल भराव न हो उन सबका निदान भी हम बहुत जल्दी करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों ने हमको काम करने के लिए चुना है और उनकी अपेक्षाओं हम कितना खरा उतर रहे है यह देखने का विषय है 2014 से पहले और आज के फरीदाबाद में कितना बदलाव हुआ है। इसके साथ ही डंपिंग यार्ड की समस्या लेकर आये लोगों को उन्होंने आश्वासन  दिया कि डंपिंग यार्ड की समस्या का समाधान भी जल्द से जल्द करा दिया जाएगा।

1000516777


विधायक सतीश  फागना ने कहा कि आज 60 फुट रोड पर जल भराव की समस्या के समाधान के लिए साढ़े पांच करोड़ की लागत से बनने वाले नाले के निर्माण कार्य का आज शिलान्यास किया गया है। आने वाले समय में 60 फुट रोड पर पानी नहीं भरेगा और समय-समय पर विकास कार्य यूं ही चलते रहेंगे। विकास कार्यों में किसी भी चीज की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी पूर्ण परिणाम हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों की झड़ी लगी हुई है। पीने के पानी और पानी की निकासी की कोई समस्याएं एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में नहीं होगी। अभी 100 करोड़ की लागत से गुड़गांव से जो पानी आ रहा है उसके लिए एक बूस्टर बनाया जा रहा है जिससे कॉलोनी में पीने के पानी की कमी नहीं रहेगी और इसी तरह 70 करोड़ की लागत से मंझावली से सीधे सेक्टर 25 बूस्टर में पानी आएगा जिससे जीवन नगर, गौछी, सेक्टर 55 और संजय कॉलोनी के इलाकों के लिए मीठे पानी का इंतजाम किया जा रहा है इसके अलावा सीवर सफाई का कार्य भी शहर में जगह-जगह चल रहा है ताकि सीवर जाम की समस्या से निजात मिल सके।

इस अवसर पर निवर्तमान पार्षद कवींद्र फागना, निवर्तमान पार्षद मुकेश डागर,मंडल अध्यक्ष संदीप भड़ाना,जयवीर खटाना, बियर सिंह नैन, मुकेश डागर, राजेश डागर, सुरेंद्र भड़ाना और भाजपा पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता और एनआईटी विधानसभा के निवासीगण मौजूद थे।


Read more

Local News