back to top
Sunday, March 22, 2026

क्राइम ब्रांच ने पिस्तौल व 10 कारतूसों सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,08 दिसंबर
(रूपेश देव)
। 
अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम 06 दिसम्बर को गस्त पर थी। गस्त के दौरान अपराध शाखा को अपने गुप्त सूत्रों से एक व्यक्ति के पास अवैध हथियार होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए अपराध शाखा टीम ने आरोपी को मलेरना रोड से काबू किया है। आरोपी से पिस्तौल व 10 कारतूस बरामद किए गए है। आरोपी के खिलाफ थाना आदर्श नगर में अवैध हथियार की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी अनिल गांव गौच्छी बल्लबगढ़ का रहने वाला है। 

1000503194

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पिस्तौल व 10 कारतूस को अपने किसी दोस्त से 25000/-रु में खरीद कर लाया है। आरोपी से पूछताछ में मोटरसाइकिल चोरी और फोन स्नैचिंग की वारदात का खुलासा हुआ है।
1000503175
इसके अतिरिक्त 29 नवम्बर को अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने चोरी की एक स्विफ्ट गाड़ी को जाट चौक बाईपास रोड पर नाकाबंदी करके काबू करते हुए देवन उर्फ देव निवासी गांव सुनपेड तथा मोमिन निवासी गांव गोच्छी को पकड़ा था, यह गाड़ी गुरुग्राम से चोरी थी और गाड़ी की नंबर प्लेट तथा चेचिस नंबर भी बदल रखे थे, गाडी रुकते ही एक लडका पिछली खिडकी से उतरकर भाग गया था वह आरोपी अनिल गांव गौच्छी बल्लबगढ़ ही था
आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड अनुसार वाहन चोरी के 12 मामले फरीदाबाद के विभिन्न स्थानों में दर्ज हैं।
आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।आरोपी को अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Read more

Local News