back to top
Friday, March 20, 2026

नीमका गांव में हुई महिला की हत्या के मामले में आरोपी महिला राजरानी गिरफ्तार

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,25 नवंबर
(रूपेश देव)
। 
17 नवम्बर को निधि निवासी गांव नीमका तिगांव ने एक शिकायत पुलिस चौकी IMT फरीदाबाद में दी। जिसमें आरोप लगाया गया है कि उसकी बहन मीनू की शादी विकास निवासी नीमका के साथ वर्ष 2016 में हुई थी। वह भी विकास के भाई आकाश के साथ विवाहित है। विकास व उसकी भाभी राजरानी के अवैध संबंध हैं जिस बारे मीनू विकास को मना करती रहती थी। परन्तु विकास नही माना और 16 नवम्बर को राजरानी से मिलने गया था। जिसपर मीनू ने विरोध किया तो विकास ने मीनू के साथ मारपीट की। 

1000478197
17 नवम्बर को राजरानी सुबह मीनू के घर आई जहां पर मीनू का पति विकास भी था दोनों मीनू को पकड़ कर कमरे में ले गए जहां कमरे में विकास व राजरानी ने मीनू को जहर दे दिया, मीनू की अस्पताल में इलाज के दौरान 17 नवम्बर को ही मृत्यु हो गई। 

शिकायत प्राप्त होने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना सदर बल्लबगढ़ में हत्या की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजिकृत किया था। जिसमें आरोपी पति को 19 नवम्बर को गिरफ्तार किया गया था। जिसमें कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला राजरानी (35) को नीमका गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी महिला को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया। 

Read more

Local News