back to top
Saturday, March 21, 2026

सौरभ सिंह आईपीएस ने पुलिस आयुक्त फरीदाबाद का संभाला पदभार

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,22 नवंबर
(रूपेश देव)
। 
 हरियाणा सरकार द्वारा सौरभ सिंह, IPS अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक को फरीदाबाद का पुलिस आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया है जिनके द्वारा आज 22 नवम्बर को फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त का पदभार ग्रहण किया गया है। 

1000471802
कार्यालय पहुंचने पर फरीदाबाद पुलिस द्वारा उनको गार्ड ऑफ ऑनर का सम्मान दिया तथा पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अभिषेक जोरवाल द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस दौरान अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। 
सौरभ सिंह IPS अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक साउथ रेंज रेवाडी से स्थानांतरित होकर पुलिस आयुक्त फरीदाबाद के पद पर नियुक्त हुए है। वे 1998 बेच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी है, मूल रुप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं। अपने इस 26 वर्ष के कार्यकाल के दौरान नव नियुक्त पुलिस आयुक्त विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त रहे। उन्होंने जिला फतेहाबाद, भिवानी, झज्जर, सिरसा, रोहतक व जींद में पुलिस अधीक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दी। इसके अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त गुरुग्राम व पुलिस अधीक्षक यातायात भी नियुक्त रहे। पुलिस महानिरीक्षक होते हुए उन्होंने पुलिस आयुक्त पंचकुला, IG STF, IG CRIME, IG SECURITY, IG IRB जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सेवाए दी है। बेहतर अनुसंधान कार्य व सेवाओं के लिए वर्ष 2018 में उन्हें पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। अक्टूबर 2024 में वे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पदोन्नत हुए हैं।
पदभार ग्रहण करने उपरांत नव नियुक्त पुलिस आयुक्त ने पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध व अन्य पहलुओं बारे सामान्य चर्चा की। 
नव नियुक्त पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह, IPS ने पदभार सम्भालने के बाद कहा कि जिला फरीदाबाद एक औद्योगिक नगरी है जो दिल्ली व गुरुग्राम से लगती है। जिला में कानून व्यवस्था बनाए रखना, महिला सुरक्षा, कमजोर वर्ग का सहयोग करना व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना फरीदाबाद पुलिस की प्राथमिकता होगी। 
उन्होने आगे कहा कि शिकायतकर्ताओं के साथ अच्छा व्यवहार करके सेवा भावना से पुलिस द्वारा कार्य किया जाएगा। जनता की किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर फरीदाबाद पुलिस द्वारा तुरंत प्रतिक्रिया करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त फरीदाबाद में अपराध को नियंत्रित करना भी पुलिस की मुख्य प्राथमिकता रहेगी।  

Read more

Local News