फरीदाबाद,21 नवंबर
(रूपेश देव)। 20 नवम्बर को पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम गस्त के लिए चौकी क्षेत्र में मौजूद थी जो टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि गोविन्दा कच्ची शराब बनाता है औऱ शराब को सप्लाई करने के लिए आए गा। जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने कच्चा चुंगी रोड़ फरीदाबाद पर नाका बंदी की जहां पर आरोपी गोबिन्दा काबू 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है। जिस पर आरोपी के खिलाफ थाना पल्ला में शराब तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
Share
DEKHO NCR
गिरफ्तार आरोपी गोविन्दा इस्माईलपुर फरीदाबाद का रहने वाला है। जिसमें पूछताछ पर बतलाया कि वह पैसे कमाने के लालच में कच्ची शराब बनाता है।
पूर्व रिकॉड के अध्ययन से पाया गया है कि आरोपी पर पूर्व में भी शराब तस्करी का एक मामला दर्ज है, साथ ही एक लडाई- झगडे का मामला भी उसके विरुद्ध पंजीकृत है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।
Read more



