back to top
Saturday, March 21, 2026

शराब तस्करी में शामिल 4 आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार, 360 बोतल अंग्रेजी शराब व 2 कार बरामद

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,21 नवंबर
(रूपेश देव)
। 
अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम 20 नवम्बर को चंदावली पुल फरीदाबाद पर गस्त पर थी तो टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी रामु उर्फ ललित, जयबीर, मुकेश और अश्वनी स्विफ्ट व बलेनो गाडी में शराब लेकर फरीदाबाद से उत्तर प्रदेश जा रहे है। जिसपर अपराध शाखा की टीम ने जाट चौक बाई-पास रोड पर नाकाबंदी करके उपरोक्त आरोपियो को गाडियों सहित काबू किया। 

1000469833
दोनों गाडियों से 180 बोतल ROYAL STAG, 84 बोतल ROYAL GREEN, 24 बोतल BLENDER PRIDE, 48 बोतल ROYAL STAY BARREL SELECT  तथा 100 पव्वे ROYAL STAG कुल 336 बोतल व 100 पव्वा शराब अंग्रेजी बरामद किए गए है। 

गिरफ्तार आरोपियो में रामु उर्फ ललित, जयबीर, मुकेश और अश्वनी का नाम शामिल है। आरोपी रामु उर्फ ललित और मुकेश आजाद नगर कालोनी अजरौंदा सेक्टर-15 के रहने वाले है तथा जयबीर और अश्वनी बुलंदशहर उत्तर-प्रदेश के रहने वाले है। 
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी जयबीर और मुकेश दोनों पहले शराब के ठेके लेकर शराब बेचते थे जिनको अबकी बार ठेको का लाईसेंस प्राप्त नही हुआ जिसपर वे फरीदाबाद से शराब लेकर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश में ले जाकर शराब का स्टॉक कर लेते थे और मौका लगते ही शराब को बिहार में सप्लाई कर देते है। आरोपी रामु उर्फ ललित शराब को बिहार में तस्करी के लिए लेकर जाता है और प्रत्येक चक्कर के 5000/-रु लेता है।  
आरोपियो के खिलाफ थाना आदर्श नगर में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेजा गया।

Read more

Local News