DEKHO NCR
फरीदाबाद,20 नवंबर
(रूपेश देव)। अपराध शाखा टीम ने आरोपी नितिन उर्फ निक्की को अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से गश्त के दौरान तालाब रोड ओल्ड फरीदाबाद से काबू किया है। आरोपी से देसी पिस्तौल व 2 कारतूस बरामद किए गए है।
आरोपी के खिलाफ थाना ओल्ड फरीदाबाद में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी राजीव नगर ओल्ड फरीदाबाद का रहने वाला है।



