back to top
Friday, March 20, 2026

चुनाव नजदीक आते ही कृष्णपाल व सीमा त्रिखा को याद आने लगा सडकों का उद्घाटन : विजय प्रताप

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,03 अगस्त
(रूपेश देव)
वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय प्रताप सिंह ने कहा कि जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर व शिक्षा राज्यमंत्री सीमा त्रिखा को सडकों का उद्घाटन याद आने लगा है। आज शिक्षा राज्यमंत्री सीमा त्रिखा ने सैनिक कॉलोनी में सडक़ का उद्घाटन किया। इससे पहले सितम्बर 2019 में भी वो सैनिक कॉलोनी में सड़क का उद्घाटन करके गई थी, लेकिन वो भी अभी तक पूरी नहीं हुई हैं। उसी कड़ी में जो अधूरे कार्य पड़े हुए हैं, उनका आज फिर से उद्घाटन करके गई हैं।

Screenshot 2024 0803 190831


विजय प्रताप ने कहा कि इनका पहले से ही तयशुदा कार्यक्रम था कि चुनाव से पहले सडकें बनाओ। 5 साल से सैनिक कॉलोनी के लोग गड्ढों में घूमते रहें और अब चुनाव नजदीक आते ही पर सडकों का उद्धघाटन कर रहीं है।

IMG 20240803 WA0269


उन्होंने बताया कि सैनिक कॉलोनी के हालात बद से बदतर हो चुके हैं, मार्केट की हालत खराब है, पूरी मार्केट में टॉयलेट की सुविधा नहीं है, कम्युनिटी सेंटर में पानी भरा हुआ है। बडख़ल गांव, नवादा-भांखरी रोड का हालात लोगों के सामने है। पानी भी अब जाकर लोगों को मिलना शुरू हुआ है, जब हमने एफएमडीए एवं नगर निगम कार्यालय पर धरना दिया है। इसके बावजूद भी पानी पूरा नहीं आ रहा है। सडक़ों के लिए भी नगर निगम कार्यालय पर धरना दिया गया है, पानी के बूस्टर तक ये भर नहीं पा रहे हैं, ऊपर से लोगों पर अहसान दिखा रहे हैं। 

विजय प्रताप ने बताया कि पूरे बड़खल विधानसभा का बुरा हाल है। सैनिक कॉलोनी में कोई हेल्थ सेंटर नहीं है, कोई पार्क ढंग का नहीं है, खेलने की जगह नहीं है, सिक्योरिटी की कोई व्यवस्था नहीं है, सारे चौराहे टूटे पड़े हैं। चिमनी बाई चौक, आर के हॉस्पीटल चौक एवं नीलम चौक सहित सभी चौराहों को खोदकर पटक दिया गया है। पूरे शहर में सडक़ें खुद पड़ी है, गंदगी का बुरा हाल है। अनखीर से लेकर सैनिक कॉलोनी तक पूरे मेन रोड को तोड़ दिया गया है। ऐसे में चुनाव सिर पर हैं, कहां-कहां तक यह सुधार पाएंगे। 

कांग्रेस नेता विजय प्रताप ने कहा कि पूरे 5 साल में इन्होंने लोगों की सुध नहीं ली, जब चुनाव के मात्र 2 महीने शेष बचे हैं, तो ये लोग नारियल फोडऩे का काम कर रहे हैं और क्षेत्र की जनता को बेवकूफ बनाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम में पिछले 10 वर्षो में 20 हजार करोड़ रुपए का हिसाब इनको देना चाहिए, सुलभ शौचालयों के नाम पर आए करोड़ों रुपए ये लोग हजम कर गए, लेकिन शहर की जनता को इसका कोई लाभ नहीं मिला। आज समय आ गया है, इनसे पाई-पाई का हिसाब लेने का। क्षेत्र की जनता को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता, जनता का पैसा कहां लगा, इनको हिसाब देना होगा। जिस प्रकार के हालात आज बडख़ल विधानसभा क्षेत्र के हैं इससे बुरे हालात कभी नहीं रहे। 


Read more

Local News