back to top
Friday, March 20, 2026

पौधारोपण के लिए मानसून का मौसम सबसे अच्छा होता है – राजेश नागर

Share

पौधारोपण से पर्यावरण का संतुलन बना रहता है – दीपक यादव
विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

फरीदाबाद,03 अगस्त
(रूपेश देव)
। 
ग्रेटर फरीदाबाद के घरौड़ा स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत करने के लिए तिगांव विधायक राजेश नागर पहुंचे। 

Screenshot 2024 0803 175859

इस अवसर पर एक साथ वृक्षारोपण, अभिभावकों के लिए स्वास्थ्य शिविर व साइंस, कॉमर्स, आर्ट के विद्यार्थियों के लिए एग्जीविशन व पीटीएम का आयोजन भी किया गया। वहीं इस मौके पर खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में पहुंचने पर विद्यार्थियों एवं विद्यालय प्रशासन की तरफ से विधायक राजेश नागर का भव्य स्वागत किया गया।
IMG 20240803 WA0222
इस कड़ी में अभिभावक, छात्र एवं अध्यापकों को संबोधित करते हुए विधायक राजेश नागर ने कहा कि हमारे जीवन के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है क्योंकि यही पौधे बड़े होकर वृक्ष बनेंगे और हमें जीवनदायक वायु प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने जीवन में पौधे लगाने चाहिए और उन्हें बड़ा करना चाहिए। इसी के साथ विधायक ने स्कूल मैनेजमेंट का पौधरोपण करने पर आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि विद्यासागर हमारे क्षेत्र का सबसे बड़ा और अच्छा स्कूल है। यहाँ पर बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए समय-समय पर ऐसी एक्टिविटी होती रहती है। सभी को अपने स्तर पर लड़कियों को आगे बढ़ाने के लिए इस प्रकार के आयोजन करने चाहिए।
IMG 20240803 WA0212
इस क्रम में विद्यालय के निदेशक दीपक यादव ने पौधों की पेड़ बनने तक देखभाल करने का संकल्प लिया। इस मौके पर उपस्थितजनों से कहा कि पेड़-पौधों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है क्योंकि इनसे एक तरफ हमें आक्सीजन मिलती है तो वहीं दूसरी तरफ पर्यावरण का संतुलन भी बना रहता है। वैसे भी अब मानसून का सीजन चल रहा है, ऐसे में पौधे जल्दी पनपने लगते है, इसलिए हम सभी का नैतिक दायित्व बनता है कि इस सीजन के दौरान हम अपने घरों में, आसपास खाली जगहों, पार्को इत्यादि में अधिक से अधिक पौधे लगाएं ताकि हम और हमारी आने वाली पीढिय़ां सुरक्षित रहे।
 
IMG 20240803 WA0216
विद्यालय के निदेशक दीपक यादव ने विधायक राजेश नागर का ग्रामीण क्षेत्र में बनी नई सड़कों से बच्चो के आने जाने में होने वाले समय की बचत के लिए अभिभावक व बच्चों की तरफ से आभार व्यक्त किया।
विद्यालय की प्रिंसिपल रेखा मलिक ने विद्यालय में हुए कार्यक्रमों के बारे में बताया कि विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में किए गए पौधारोपण के उपरांत अभिभावकों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 500 से अधिक अभिभावकों ने शिविर का लाभ लिया। यह शिविर पार्क अस्पताल के सहयोग से लगाया गया था। वहीं इस क्रम में आर्चरी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी स्नेहा व पलक के साथ बॉक्सिंग में सव्य सांची का सम्मानित किया गया। 
इस अवसर पर दयानंद नागर समाजसेवी ,सुनीत नागर, मनोज भाटी ,कॉर्डिनेटर पूजा शर्मा, मोनिका वशिष्ट, अंजुल भाटी व पीटीआई मुकेश के अलावा गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Read more

Local News