back to top
Sunday, March 22, 2026

सावन का महीना हमें आध्यात्मिकता और एकता का संदेश देता है – विपुल गोयल

Share

पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने सीही गांव से हरिद्वार के लिए डाक कावड़ की रवाना

फरीदाबाद,31 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने आज फरीदाबाद के सीही गांव से हरिद्वार के लिए डाक कावड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर गोयल ने हरिद्वार जाने वाले सभी शिव भक्तों को शुभकामनाएं दीं और उनकी मंगलमय यात्रा की प्रार्थना की

IMG 20240731 WA0279
आपको बतादें की सावन के पवित्र महीने में, पूरे देश से करोड़ों श्रद्धालु हरिद्वार और गोमुख से कावड़ लाने के लिए जाते हैं। इस दौरान लाखों भक्त शिव की सेवा में जुटे रहते हैं, उनके खाने और ठहरने का प्रबंध करते हैं। सावन के महीने में पूरा देश शिव भक्ति में सराबोर रहता है।
IMG 20240731 WA0278
कल सीही गांव के स्थानीय युवाओं ने हरिद्वार से डाक कावड़ लाने के लिए यात्रा आरंभ की। इस महत्वपूर्ण अवसर पर विपुल गोयल ने युवाओं को झंडी दिखाकर रवाना किया और उनके सफल एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की। उन्होंने सभी शिव भक्तों से आह्वान किया कि मां गंगा के चरणों में प्रणाम कर फरीदाबाद क्षेत्र की उन्नति और समृद्धि की प्रार्थना करें। इस दौरान “बम बम भोले” के जयकारे गूंज उठे और पूरा वातावरण शिवमय हो गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल ने कहा, “सावन का महीना हमें आध्यात्मिकता और एकता का संदेश देता है। गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव आस्था और संस्कृति के साथ खड़ी रही है और ऐसे धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करके समाज के हर वर्ग को जोड़ने का कार्य करती है। यह डाक कावड़ 24 घंटे के भीतर हरिद्वार से फरीदाबाद लाई जाएगी। इससे पूर्व, सीही गांव के ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री विपुल गोयल का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया और उनका गर्मजोशी से आतिथ्य सत्कार किया। 
इस मौके पर पूर्व पार्षद कुलदीप तेवतिया, अनिल तेवतिया, पवन तेवतिया, कुलदीप तंवर, ओमबीर तेवतिया, विजय चँदिला, बिल्लू पहलवान , किरपाल तेवतिया, लवली, विक्की, प्रतीक , राकेश, मोहित, प्रदीप, प्रवेश, विनीत, शिवम्, चिंटू, सुधीर, सतीश, विनय, जैकी, मोनू, ओमप्रकाश, अमित व अन्य काफ़ी लोग मौजूद थे।

Read more

Local News