DEKHO NCR
रोहतक/फरीदाबाद,15 जुलाई
(रूपेश देव)। रोहतक जिले में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष पदभार आयोजन कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर पहुँचे प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल ने अपने साथी विधायक मोहन लाल बड़ोली को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए बुक्के और शॉल भेंट कर सम्मान किया।
इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली ने भी विपुल गोयल का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया और पौधारोपण भी किया । आपको बतादें की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का यह सम्मान समारोह प्रदेश कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं की उपस्थिति में बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर सभी नेताओं ने नए प्रदेश अध्यक्ष का अलग अलग अंदाज में स्वागत और सम्मान किया। इससे पहले जिला अध्यक्ष रोहतक व जिला कार्यकारिणी ने प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल का भी बुक्के भेंट करके सम्मान किया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल ने अपने संबोधन में कहा की आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी नायब सिंह सैनी और मोहन लाल बडौली के नेतृत्व में एक बार फिर से जीत की हैट्रिक लगाने का काम करेगी। विपुल गोयल ने कहा की सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा की नीतियों और नेतृत्व पर पूरा विश्वास है और इसी विश्वास के साथ प्रदेशवासी फिर से तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाकर कमल खिलाने का काम करेंगे। विपुल गोयल ने सभी शीर्ष नेतृत्व का मोहन लाल बड़ोली के प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर आभार भी प्रकट किया। इस अवसर पर सभी ने पार्टी की आगामी रणनीतियों और योजनाओं पर चर्चा भी की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली के अलावा, पूर्व डिप्टी स्पीकर एवं पूर्व विधायिका संतोष यादव ,राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार, प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता, पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड़्डा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, वरिष्ठ भाजपा नेता शमशेर खरकड़ा , जिला अध्यक्ष रोहतक रणबीर ढाका,जिला अध्यक्ष झज्जर राजपाल जांगड़ा,पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता दांगी,जिला परिषद चैयरमेन मंजू हुड़्डा,जिला महामंत्री आशा शर्मा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।