back to top
Thursday, July 23, 2026

क्राइम ब्रांच ने देसी कट्टे सहित लंगड़ा और दीपक को किया गिरफ्तार

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,13 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने अवैध हथियार के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Screenshot 2024 0713 192326
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दौलत उर्फ लंगड़ा तथा दीपक का नाम शामिल है। दोनों आरोपी फरीदाबाद की सुभाष कॉलोनी के रहने वाले हैं और आपस में दोस्त हैं। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी दौलत को अवैध हथियार सहित बीपीटीपी थाना एरिया से काबू किया था। आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया गया। 
आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके पूछताछ की गई जिसमें सामने आया कि आरोपी हवाबाजी करने के लिए देसी कट्टा अपने दोस्त दीपक से लेकर आया था। आरोपी दौलत की जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच ने आरोपी दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया। दीपक ने बताया कि वह एक सप्ताह पहले हवाबाजी के लिए देसी कट्टा लेकर आया था जिस संबंध में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। 
पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी नशेड़ी है तथा नशे की आपूर्ति के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी के दो-दो मुकदमे दर्ज हैं वहीं आरोपी दीपक के खिलाफ शस्त्र अधिनियम का एक मुकदमा पहले से दर्ज है और दोनों आरोपी जेल जा चुके हैं।  पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Read more

Local News