back to top
Thursday, March 19, 2026

भाजपा नेता धर्मवीर भड़ाना ने एक पेड़ मां के नाम योजना के तहत वृक्षारोपण कर मनाया निवर्तमान उपमहापौर देवेंद्र चौधरी का जन्म दिवस

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,08 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
आज फरीदाबाद के  निवर्तमान सीनियर डिप्टी मेयर देवेंद्र चौधरी के जन्मदिवस पर वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मवीर भड़ाना ने केक काटकर एवं एक पेड़ मां के नाम योजना के तहत वृक्षारोपण करके उनका जन्म दिवस बड़े धूमधाम से मनाया। 

IMG 20240708 WA0191
धर्मवीर भड़ाना अपनी पूरी टीम के साथ देवेंद्र चौधरी के कार्यालय सेक्टर 28 पर पहुंचे और वहां पर उन्होंने फूलों का गुलदस्ता देकर एवं केक काटकर पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर देवेंद्र चौधरी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी उसके पश्चात वह बड़खल विधानसभा की गुड़गांव फरीदाबाद रोड पर एक ग्रीन बेल्ट के अंदर पेड़ों का वृक्ष रोपण किया।
उन्होंने कहा कि आज बड़ी खुशी का दिन है कि उनके फरीदाबाद के  निवर्तमान सीनियर डिप्टी मेयर एवं भाजपा सांसद कृष्ण पाल गुर्जर जी के सुपुत्र देवेंद्र चौधरी का जन्म दिवस भी है उसके साथ-साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम लगाने की योजना से पूरा भारतवर्ष आगामी समय में प्रदूषण मुक्त एवं हरा भरा दिखाई देगा और भारत देश के हर एक नागरिक को एक पेड़ मां के नाम योजना का हिस्सा बनकर इस मौसम में वृक्षारोपण करना चाहिए उन्होंने यह भी कहा कि वह पूरे महीने फरीदाबाद  86 के कोने-कोने में जाकर इस योजना को फैलाएंगे और इसके तहत वृक्षारोपण करेंगे।
इस मौके पर उनके साथ भारत भड़ाना चेयरमैन, गिर्राज भड़ाना सरपंच,बिल्लू भगत जी, संदीप भढ़ाना पाली मंडल अध्यक्ष भाजपा, विनोद भडाना, अमित भड़ाना, श्यामवीर भड़ाना , संदीप सहित दर्जनों समाजसेवी उपस्थित रहे।

Read more

Local News