DEKHO NCR
फरीदाबाद,02 जुलाई
(रूपेश देव)। एक जुलाई से शुरू हुए साप्ताहिक राष्ट्रीय वन महोत्सव में भागीदारी करते हुए मानव सेवा समिति ने अपने कार्यालय मानव भवन पर एक बेल का पौधा लगाकर वन महोत्सव की शुरुआत की। इस शुभ अवसर पर समिति की 11 महिला सदस्यों को पीपल,बरगद,नीम, बेल,गुलमोहर के पौधे प्रदान किए गए। पौधा देने से पहले उनसे एक संकल्प पत्र “मैंने समिति से एक पौधा प्राप्त किया, मैं इसे हरा भरा पेड़ बनाऊंगा” भरवाया गया।
समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा, महासचिव सुरेंद्र जग्गा ने कहा है कि समिति ने एक जुलाई से “पौधा लगाओ, उसे हरा भरा पेड़ बनाओ” अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत समिति के प्रत्येक सदस्य को संकल्प शपथ पत्र भरभाकर 5,,,6 फुट का पीपल नीम बरगद बेल आदि का एक पौधा दिया जा रहा है।
इस मिशन की प्रभारी प्रतिमा गर्ग ने कहा है कि समिति के इस अभियान को सफल बनाने में मानव परिवार के सभी सदस्य खासकर महिला सदस्य पूर्ण सहयोग प्रदान कर रहे हैं।



