DEKHO NCR
फरीदाबाद,03 जून(रूपेश देव)। पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा एनआईटी प्रभारी संदीप की टीम ने अवैध हथियार के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अंकित उर्फ शूटर है जो उत्तर प्रदेश के कासगंज का रहने वाला है और फिलहाल मोल्डबन्द दिल्ली में रह रहा था।
क्राइम ब्रांच की टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी को अवैध हथियार सहित पल्ला एरिया से अवैध हथियार सहित काबू किया था। आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्टल तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। थाने में आरोपी के खिलाफ अवैध हथियार का मुकदमा दर्ज करके मामले में पूछताछ की गई जिसमें आरोपी ने बताया कि वह कुछ दिन पहले कासगंज गया था और वहां से यह देसी पिस्टल ₹8000 में खरीदकर लाया था। पुलिस जांच में सामने आया कि दोस्तों में दबदबा बनाने तथा हवाबाजी के लिए यह पिस्टल खरीदकर लाया था जिसे पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नशेड़ी किस्म का व्यक्ति है और गांजे का नशा करता है। आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी दिल्ली में लूट का एक मुकदमा दर्ज है जिसमें वह जेल जा चुका है और जमानत पर बाहर आया हुआ था। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेजा जाएगा।


