back to top
Thursday, March 19, 2026

मानव सुपर 21 की चयन परीक्षा में शामिल हुये 18 विद्यार्थी

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,18 मई(रूपेश देव)। मानव सेवा समिति द्वारा “मानव सुपर 21” मिशन के  तहत संचालित “नीट व आईआईटी कोचिंग” की चयन परीक्षा में दसवीं के 18 टॉपर विद्यार्थियों ने भाग लिया। समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा व मिशन संयोजक सुभाष शर्मा ने कहा है कि चयन परीक्षा के परिणाम के आधार पर शुरू के 11मेधावी छात्रों का चयन किया गया है रविवार से इनकी कोचिंग शुरु कर दी जाएगी। 

Screenshot 2024 05 18 17 03 31 85 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
कैलाश शर्मा ने कहा है कि समिति जरूरतमंद परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को मानव भवन सेक्टर 10 में चैरिटी के तौर पर नीट व आईआईटी की कोचिंग” करा रही है। मानव सुपर 21 में कोचिंग करने के बाद अब तक 10 से ज्यादा विद्यार्थियों का नीट,आईआईटी,एनडीए की उच्च शिक्षा में चयन हो चुका है


Read more

Local News