back to top
Thursday, March 19, 2026

ये चुनाव संविधान, लोकतंत्र और फरीदाबाद को बचाने वाला चुनाव है – महेंद्र प्रताप सिंह

Share

कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज के कार्यालय पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह चुनाव को लेकर की चर्चा

फरीदाबाद,08 मई(रूपेश देव)बुधवार को कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज के सैक्टर-02 स्थित तिरंगा भवन कार्यालय पर फरीदाबाद लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह चाय पर आए इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी का फूल-मालाओं और गगनभेदी नारों से जोरदार स्वागत किया।

Screenshot 2024 05 08 19 55 56 82 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
मीडिया से रूबरू होते हुए कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ये चुनाव कोई साधारण चुनाव नही है ये लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है संविधान और फरीदाबाद को बचाने का चुनाव है पिछले 10 सालों से जो देश, प्रदेश औऱ फरीदाबाद में लोकतंत्र का चीरहरण केंद्र की भाजपा सरकार ने किया है वो किसी से छीपा नही है। स्थानीय सांसद ने फरीदाबाद में खुले आम लूट मचा रखी है लेकिन अब वक्त आ गया है हमें वोट की चोट से इस तानाशाह सरकार को जवाब देना है और केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनानी है ताकि देश और प्रदेश में फिर से खुशहाली आ सके। आगामी 25 मई को कांग्रेस के पक्ष में वोट कर के आप राहुल गांधी जी और कांग्रेस पार्टी का हाथ मजबूत करने का कार्य करे।
Screenshot 2024 05 08 12 54 02 09 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
साथ ही मीडिया से रूबरू होते हुए कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज ने कहा कि आज देश के कोने-कोने से एक ही आवाज आ रही है कि हमें इस तानाशाह भाजपा सरकार से कोई राहत दिलवा सकता है तो वो सिर्फ हमारे नेता जननायक राहुल गांधी जी और कांग्रेस पार्टी है जो गरीबों, किसानों, मजदूरों और युवाओं के विकास के लिए सदैव संकल्पबद्ध थी है और रहेगी। आगामी 25 मई को फरीदाबाद की जनता अपना मन बना चुकी है परिवर्तन का। आज तन मन धन और पूर्ण समर्पण के साथ प्रत्येक कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं आम जनमानस आदरणीय महेंद्र प्रताप बाबू जी जैसे सौम्य व्यक्तित्व को अपना सासंद देखना चाहता है।
Screenshot 2024 05 08 12 53 35 37 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
इस मौके पर पूर्व पार्षद वीरपाल गुर्जर, डॉ० रामनारायण भारद्वाज, मास्टर गंगा विष्णु, मोती शर्मा,टेकचंद शर्मा, चन्द्रभान चौहान,एडवोकेट रविप्रकाश शर्मा, एडवोकेट चंद्रभूषण शर्मा,धर्म सिंह भाटी, अर्जुन सैनी, भूपेश गर्ग, विपिन गोयल, दीपक चौहान, राम भारद्वाज, एडवोकेट अरविंद छाबड़ी, लोकेश चौधरी, हबीब प्रधान, यादराम शर्मा, सूबेदार, दिनेश शर्मा, विजय डागर, एडवोकेट अभिषेक शर्मा, यश मित्तल डॉ० अंकुश भारद्वाज आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहें।

Read more

Local News