back to top
Thursday, March 19, 2026

पंजाबी बिरादरी के व्यापारी नेता वासुदेव अरोड़ा साथियों समेत कांग्रेस में शामिल

Share

बलजीत कौशिक के प्रयासों से कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप को मिली मजबूती

फरीदाबाद,07 मई(रूपेश देव)पंजाबी बिरादरी के व्यापारी नेता वासुदेव अरोड़ा अपने साथियों खुश दिल सहगल और गोल्डी बवेजा के  साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। इन दोनों के कांग्रेस में शामिल होने के बाद जहां जिले में कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिली वहीं कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप के चुनाव को भी बड़ा बल मिला। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव बलजीत कौशिक के प्रयासों से यह ज्वाइनिंग हुई।  

IMG 20240507 WA0148
सैनिक कॉलोनी स्थित कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह के निवास पर पहुंचे और कांग्रेस का पटका पहनकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वासुदेव अरोड़ा एवं उनकी टीम ने पूर्ण समर्थन करने की घोषणा की और कहा कि वो चौधरी महेंद्र प्रताप सिंह के व्यक्तित्व एवं विचारधारा से प्रभावित हैं और इस चुनाव में वह उन्हें जिताने के लिए दिन-रात एक कर देंगे। इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी महेंद्र प्रताप सिंह ने वासुदेव अरोड़ा, गोल्डी बवेजा  एवं खुशदिल सहगल का कांग्रेस परिवार में शामिल होने पर स्वागत किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि उन्हें पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। 
IMG 20240507 WA0140
उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है और फरीदाबाद से भाजपा प्रत्याशी की हार सुनिश्चित है। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व महासचिव बलजीत कौशिक ने कहा कि वासदेव अरोड़ा और गोल्डी अरोड़ा जमीनी स्तर के मजबूत व्यक्ति है और इन दोनों के कांग्रेस में आने से पार्टी को मजबूत करेंगे और यह दोनों ही कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप के लिए वोट मांगेंगे और उन्हें जिताने का काम करेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस नेता बलजीत कौशिक,विजय प्रताप, विनोद कौशिक, राजाराम आदि मौजूद रहे।


Read more

Local News