DEKHO NCR
फरीदाबाद,30 अप्रैल(रूपेश देव)। रेफर मुक्त फरीदाबाद ट्रोमा सेन्टर की मांग को लेकर बीके चौक आज समाजसेवियों ने धरना दिया। धरने का संचालन सेवा वाहन फरीदाबाद के संस्थापक सतीश चोपड़ा व धरने की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता अनशनकारी बाबा रामकेवल ने की।
इस धरने में अन्य के अलावा सोनू सैलूजा, राजेश शर्मा, आरटीआई एक्टिविस्ट अजय, राकेश रक्कू, नरेश शर्मा, विजय कृष्ण, अभिषेक गोस्वामी, करण, अशोक रावल, जसवंत व अन्य साथी 2 दिन का सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर रहे है। श्री चोपड़ा ने कहा कि बीके में सुविधाओं का विस्तार हो व अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कालेज छायंसा में आईपीडी सर्विस शुरू की जाए व फरीदाबाद के गरीब मरीजों को सभी तरह का इलाज फरीदाबाद के सरकारी अस्पतालों मे मिले सरकारी ट्रोमा सेंटर बनाया जाए। छायंसा मेडिकल कालेज में तमाम तरह की बीमारियों का ईलाज मिलें। सभी जांच व दवाइया सरकारी अस्पतालों मे मिलें।
अनशनकारी बाबा रामकेवल ने कहा कि आज गरीब आदमी के सामने दो ही रास्ते होते है, जान से जाए या जायदाद से जाए गरीब आदमी मजबूर है। प्राइवेट अस्पतालों के भारी भरकम बिल भरने के लिए मजबूर है। अन्यथा दिल्ली के अस्पतालों मे चक्कर काटने पड़ते है।


